Niantic: बिक रही है यह बड़ी कंपनी, 30,481 करोड़ रुपये में होने जा रहा सौदा, फैन्स हुए नाराज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Mar 2025 12:31 PM IST
सार

Niantic के CEO जॉन हैंके ने कहा कि यह कदम कंपनी के "फॉरएवर गेम्स" (लंबे समय तक टिकने वाले गेम्स) बनाने के दृष्टिकोण से मेल खाता है। उन्होंने कहा, "Scopely का ध्यान बेहतरीन लाइव सर्विस गेम्स बनाने और उन्हें ऑपरेट करने पर है।

विज्ञापन
Pokemon Go maker Niantic is selling its gaming business details in hindi
Pokémon Go - फोटो : Pokémon Go

    विस्तार

    Pokémon Go बनाने वाली कंपनी Niantic ने घोषणा की है कि वह अपना गेमिंग डिवीजन मोबाइल गेमिंग कंपनी Scopely को 3.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 30,481,06,08,200 रुपये में में बेच रही है। इस डील में Pokémon Go, Pikmin Bloom और Monster Hunter Now जैसे लोकप्रिय गेम शामिल हैं। यह बिक्री Niantic की भू-स्थानिक (Geospatial) AI पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की रणनीति का हिस्सा है।

    Niantic के CEO जॉन हैंके ने कहा कि यह कदम कंपनी के "फॉरएवर गेम्स" (लंबे समय तक टिकने वाले गेम्स) बनाने के दृष्टिकोण से मेल खाता है। उन्होंने कहा, "Scopely का ध्यान बेहतरीन लाइव सर्विस गेम्स बनाने और उन्हें ऑपरेट करने पर है। साथ ही, वे बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने और प्लेयर्स के समुदाय की देखभाल करने में माहिर हैं। इसलिए, हमारे गेम्स के लिए यह सही प्लेटफॉर्म है।" इस डील में Niantic की ओर से अतिरिक्त 350 मिलियन डॉलर का कैश डिस्ट्रीब्यूशन भी शामिल है, जिससे कुल सौदे का मूल्य 3.85 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।

    विज्ञापन

    Scopely को क्या मिलेगा?

    Pokémon Go
    Pokémon Go - फोटो : अमर उजाला

    Scopely, जो कि सऊदी अरब के Public Investment Fund (PIF) के गेमिंग ग्रुप Savvy Games Group की सहायक कंपनी है, अब Pokémon Go जैसे AR (Augmented Reality) गेम्स के जरिए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। यह कंपनी पहले से ही Marvel Strike Force और Star Trek Fleet Command जैसे सफल मोबाइल गेम्स विकसित कर चुकी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें