AI Impact Summit 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स के सीईओ से की खास मुलाकात

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 20 Feb 2026 11:26 AM IST
सार

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अग्रणी AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स के CEOs से बातचीत की। इस मुलाकात में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन और भारत को ग्लोबल टेक लीडर बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
pm narendra modi meets ai deeptech startup ceos india ai impact summit
टेक लीडर्स से मिले पीएम मोदी - फोटो : संसद टीवी

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) से मुलाकात की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत AI आधारित टेक्नोलॉजी में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है।

    स्टार्टअप्स की भूमिका पर जोर

    बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा हुई कि किस तरह भारतीय स्टार्टअप्स AI, मशीन लर्निंग और उभरती डीप-टेक तकनीकों के जरिए देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकते हैं।

    विज्ञापन

    प्रधानमंत्री ने इनोवेशन, रिसर्च और लोकल सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं और उद्यमियों में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: AI कंटेंट पर अनिवार्य लेबलिंग आज से लागू: सोशल मीडिया को 3 घंटे में हटाने होंगे डीपफेक पोस्ट, जानिए नए नियम

    भारत को AI हब बनाने की दिशा में कदम

    इस संवाद को भारत को वैश्विक AI हब बनाने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सरकार का फोकस टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाने, डिजिटल सॉल्यूशंस विकसित करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने पर है।

    AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स की भागीदारी से रोजगार, इनोवेशन और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    एआई इम्पैक्ट समिट का आज आखिरी दिन

    नई दिल्ली में चल रहे पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट (2026) का आज आखिरी दिन है। इस ग्लोबल इवेंट का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच किया जा रहा है। समिट में गुरुवार को दिग्गज टेक्नोलॉजी और एआई कंपनियों के लीडर्स ने एआई के भविष्य, मानवता के लिए उपयोग और चिंताओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई समेत कई लीडर्स पीएम मोदी के एक साथ मंच पर आए।

    यह भी पढ़ें: AI Summit 2026: सुंदर पिचाई से लेकर सैम ऑल्टमैन तक, दिल्ली में जुटे टेक दिग्गजों ने एआई को लेकर क्या-क्या कहा?

    टेक लीडर्स ने कहा कि आने वाले समय में एआई हमारी जिंदगी में कई बदलाव लाने वाला है, इसलिए इससे डरने की नहीं बल्कि इसे अपनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एआई के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें