IMC 2025: पीएम मोदी आज नई दिल्ली में करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का उद्घाटन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 08 Oct 2025 09:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का उद्घाटन करेंगे। ‘Innovate to Transform’ थीम पर आधारित यह एशिया का सबसे बड़ा टेक और टेलीकॉम इवेंट है, जिसमें 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और 400 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
pm modi to inaugurate india mobile congress 2025 at new delhi today
एआई और सैटकॉम पर होगा खास फोकस - फोटो : IMC

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

    इस बार का थीम है “Innovate to Transform”, जो भारत की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और नवाचार के जरिए सामाजिक विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    विज्ञापन

    एशिया का सबसे बड़ा टेक और टेलीकॉम इवेंट

    इंडिया मोबाइल कांग्रेस एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट है। इस बार इसमें दुनिया भर के उद्योग विशेषज्ञ, नीति निर्माता, और टेक इनोवेटर्स हिस्सा लेंगे। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कम्युनिकेशन, 6G, और फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर्स जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह आयोजन भारत की नेक्स्ट-जेनरेशन कनेक्टिविटी, डिजिटल सॉवरेनिटी और टेक्नोलॉजी लीडरशिप को प्रदर्शित करेगा।

    1.5 लाख विजिटर्स और 400 कंपनियां करेंगी शिरकत

    IMC 2025 में 150 से ज्यादा देशों के 1.5 लाख से अधिक विजिटर्स और 400 से ज्यादा कंपनियां भाग ले रही हैं। यहां 5G, 6G, AI, स्मार्ट मोबिलिटी, साइबरसिक्योरिटी, क्वांटम कंप्यूटिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में 1600 से अधिक इनोवेटिव यूज-केस पेश किए जाएंगे।

    कार्यक्रम में 800 से ज्यादा स्पीकर्स और 100 से अधिक सेशन होंगे। जापान, कनाडा, ब्रिटेन, रूस, आयरलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें