GTA 6 खेलने के लिए नहीं खर्च करने होंगे 40-50 हजार रुपये: 200 रुपये रोज के जुगाड़ से पूरा होगा शौक, जानें कैसे

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 20 Nov 2026 09:23 AM IST
सार
  • जीटीए 6 खेलने के लिए नया कंसोल जरूरी।
  • गेम की कीमत 5,999 रुपये से शुरू।
  • Xbox Series S सबसे सस्ता विकल्प।
  • नया कंसोल खरीदना पड़ सकता है महंगा।
Playing GTA 6 India Costs Fortune, Unless You Try This 200 rupees a Day Rental Hack
GTA 6 खेलने का जुगाड़ - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    दुनियाभर में GTA 6 चर्चा में है। इस गेम को लेकर दीवानगी किस कदर बढ़ चुकी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्मी सितारों से लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने जीटीए6 थीम से जुड़ा पोस्ट साझा किया है। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यह गेम भारत में आ तो गया है, लेकिन इसका अनुभव लेना हर किसी के बजट में नहीं है। 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस गेम के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह आम स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर नहीं चल सकता, लेकिन अगर आपके पास प्लेस्टेशन या एक्सबॉब नहीं है, तो सिर्फ गेम के लिए 40 से 50 हजार रुपये का कंसोल खरीदने की जरूरत नहीं है। आप इसे किराये पर लेकर भी खेलने का विकल्प चुन सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर की एक रेंटल सर्विस PS5 का 14 दिन का प्लान 2,799 रुपये में दे रही है। यानी रोज का खर्च करीब 200 रुपये पड़ेगा। हालांकि, यह कंसोल का किराया है, गेम के साथ मिलने वाले पैकेज की कीमत अलग हो सकती है। वहीं, अगर आप नया कंसोल खरीदना चाहते हैं तो एक्सबॉक्स सीरीज एस से लेकर प्ले स्टेशन 5 स्लिम तक कई विकल्प मौजूद हैं। आइए समझते हैं कि GTA 6 खेलने के लिए कितना खर्च करना होगा और किराये पर कंसोल लेने का क्या तरीका है।

    GTA 6 के लिए कौन सा कंसोल खरीदना पड़ेगा?

    अगर आप जीटीए 6 खेलने के लिए नया कंसोल खरीदने की तैयारी में है, तो बाजार में अलग-अलग कीमत वाले विकल्प मौजूद हैं। इनमें एक्सबॉब सीरीज एस सबसे सस्ता विकल्प है। गेम की कीमत जोड़ने के बाद अलग-अलग कंसोल पर आपका कुल खर्च कुछ इस तरह हो सकता है।

    गेमिंग कंसोलअनुमानित कीमतGTA 6 के साथ कुल खर्च
    एक्सबॉब सीरीज एस31,990 रुपये37,989 रुपये
    प्लेस्टेशन 5 स्लिम44,990 रुपये50,989 रुपये
    एक्सबॉब सीसीज एक्स74,999 रुपये80,998 रुपये

    इन कीमतों में जीटीए 6 स्टैंडर्ड एडिशन की करीब 5,999 रुपये की कीमत जोड़ी गई है। इस तरह सिर्फ गेम और कंसोल खरीदने पर करीब 38 हजार से 81 हजार रुपये तक खर्च हो सकते हैं।

    यहां पर एक बात का ध्यान जरूर रखें कि इस खर्च में टीवी, एक्स्ट्रा कंट्रोलर, इंटरनेट कनेक्शन और दूसरे जरूरी सामान की कीमत शामिल नहीं है। अगर आपके पास टीवी भी नहीं है और आप पूरा गेमिंग सेटअप तैयार करना चाहते हैं, तो खर्च एक लाख रुपये के पार जा सकता है।

    हार्डवेयर का खर्च क्यों बन रहा है बड़ी चुनौती?

    • करीब छह हजार रुपये के एक गेम के लिए उससे कई गुना महंगा हार्डवेयर खरीदना हर गेमर के बस की बात नहीं है। जिनके पास पहले से लेटेस्ट कंसोल मौजूद हैं, उन्हें तो बस गेम की कीमत चुकानी है, लेकिन नए गेमर्स के सामने बजट की बड़ी दीवार खड़ी है।
    • इसके अलावा, पुराने कंसोल रखने वालों को भी निराशा हाथ लगी है। प्लेस्टेशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह गेम केवल पीएस5 के लिए बना है और पीएस4 या एक्सबॉब वन जैसे पुराने मॉडल्स पर सपोर्ट नहीं करेगा। ऐसे में पुराने कंसोल मालिकों को भी अपग्रेड करना ही पड़ेगा।

    खरीदने के बजाय किराये पर कंसोल लेना है स्मार्ट विकल्प

    • अगर आप भी जीटीए 6 का अनुभव लेने के लिए ज्यादा उत्सुक हैं, लेकिन 40-50 हजार रुपये नहीं फूंकना चाहते, तो रेंटल सर्विस आपके काम आ सकती है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई बड़े शहरों में ऐसी वेबसाइट्स सक्रिय हैं जो सिक्योरिटी डिपॉजिट लेकर पीएस5 किराये पर मुहैया कराती हैं।
    • जैसे मान लीजिए, दिल्ली-एनसीआर की एक रेंटल कंपनी 14 दिनों के लिए पीएस5 का प्लान 2,799 रुपये में दे रही है, जिसका औसत खर्च महज 200 रुपये प्रतिदिन बैठता है। इसी प्लेटफॉर्म पर एक दिन का किराया 799 रुपये, तीन दिन का 1,499 रुपये औ सात दिन का 2,399 रुपये रखा गया है, जिसके साथ दो हजार रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है। अगर आप कंसोल के साथ जीटीए 6 गेम भी चाहते हैं, तो इस वेबसाइट पर तीन दिन का पैकेज 2,999 रुपये और सात दिन का पैकेज 3,999 रुपये में उपलब्ध है।
    • हालांकि डिलीवरी और स्टॉक की शर्तें लागू हो सकती हैं। इसके अलावा, रेंटकर जैसी दूसरी सर्विस पर पीएस5 का शुरुआती एक दिन का किराया 690 रुपये है, लेकिन गेम के साथ इसकी दरें बदल सकती हैं। इसलिए बुकिंग से पहले यह जरूर जांच लें कि पैकेज में गेम शामिल है या नहीं। कुछ दिनों के शौक के लिए रेंटल शानदार है, लेकिन लंबे समय तक गेमिंग करने वालों के लिए कंसोल खरीदना ही फायदेमंद रहेगा।

    पीसी पर खेलने वालों के हाथ अभी खाली

    • कंप्यूटर पर गेमिंग करने वाले भारतीय फैंस को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। रॉकस्टार गेम्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि GTA 6 का PC वर्जन कब लॉन्च होगा। कंपनी की वेबसाइट पर भी सिर्फ PS5 और Xbox Series X|S की ही जानकारी दर्ज है।
    • ऐसे में इंटरनेट पर चल रही किसी भी अफवाह या लीक पर भरोसा करके कोई फैसला न लें। फिलहाल पीसी यूजर्स के पास इंतजार करने के सिवा कोई आधिकारिक रास्ता नहीं है, जबकि कंसोल के शौकीन अपनी जेब के हिसाब से खरीद या किराये में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।