पिचाई ने कहा: स्थानीय कानूनों के प्रति जवाबदेह है गूगल

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, हमारी कंपनी स्थानीय कानूनों के प्रति जवाबदेह है और सरकारों के साथ हम रचनात्मक रूप से काम करते हैं। सरकारें तेजी से विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी क्षेत्र से तालमेल बैठाने के लिए नियामक ढांचे बनाती हैं।
पिचाई ने एशिया प्रशांत क्षेत्र के चुनिंदा पत्रकारों के साथ एक वर्चुअल सम्मेलन में कहा, हमारे पास स्पष्ट पारदर्शिता रिपोर्ट है, जब हम सरकारी अनुरोधों का अनुपालन करते हैं, तो हम इसका उल्लेख अपनी पारदर्शिता रिपोर्ट में करते हैं। एक स्वतंत्र और खुला इंटरनेट ‘बुनियादी बात है और भारत में इसकी लंबी परंपरा है।
उन्होंने कहा, एक कंपनी के रूप में हम स्वतंत्र और खुले इंटरनेट के मूल्यों और इससे होने वाले लाभों के बारे में स्पष्ट रूप से जानते हैं और हम इसकी वकालत करते हैं।