OpenAI: फोनपे की ओपनएआई के साथ साझेदारी, अब सीधे एप में मिलेगी चैटजीपीटी की एडवांस्ड एआई टेक्नोलॉजी

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Thu, 13 Nov 2025 02:30 PM IST
सार

फोनपे ने ओपनएआई के साथ साझेदारी का एलान किया। इस साझेदारी के बाद फोनपे एप और फोनपे फॉर बिजनेस एप दोनों में यूजर्स चैटजीपीटी की एडवांस्ड एआई टेक्नोलॉजी से बात कर सकेंगे।

विज्ञापन
PhonePe partners with OpenAI to bring ChatGPT AI features in the app
OpenAI o1 - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    फिनटेक कंपनी फोनपे ने गुरुवार को बताया कि उसने ओपनएआई के साथ साझेदारी की है, ताकि भारत के यूजर्स को अब सीधे चैटजीपीटी की सुविधाएं दी जा सकें। इस साझेदारी के बाद, फोनपे एप और फोनपे फॉर बिजनेस एप दोनों में यूजर्स चैटजीपीटी की एडवांस्ड एआई टेक्नोलॉजी से बात कर सकेंगे।

    इससे उन्हें रोजमर्रा के कामों जैसे ट्रैवल प्लान बनाना, ऑनलाइन शॉपिंग में सुझाव लेना, या किसी जानकारी की तलाश करने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि इस इंटीग्रेशन से यूजर्स को स्मार्ट और उपयोगी जवाब मिलेंगे, जिससे उनका अनुभव और आसान बनेगा। ओपनएआई के इंटरनेशनल स्ट्रैटेजी मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा, "फोनपे के साथ हमारी ये साझेदारी भारत में एआई को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत आज नवाचार का वैश्विक हब बन चुका है और फोनपे की देश में पकड़ और यूजर बेस इसे एक बेहतरीन साझेदार बनाते हैं। यह साझेदारी दिखाएगी कि चैटजीपीटी जैसी तकनीक भारत में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को कितना आसान और बेहतर बना सकती है"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें