PhonePe से जियो के रिचार्ज करने पर मिल रहा है 75 रुपये का कैशबैक

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Aug 2017 12:16 PM IST
PhonePe gives Flat Rs 75 Cashback on Reliance Jio prepaid recharges
Jio Phonepe Offer

    रिलायंस जियो का समर सरप्राइज ऑफर खत्म हो रहा है। ऐसे में अगर आपके नंबर की भी वैधता खत्म हो रही है और रिचार्ज करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि आपको जियो के नंबर पर रिचार्ज करने पर 75 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। दरअसल डिजिटल वॉलेट फोनपे ने रिलायंस जियो के साथ ऑफर पेश की है जिसके तहत ग्राहकों को 75 रुपये का फ्लैट कैशबैक दिया जा रहा है।

    कैसे मिलेगा फोनपे से रिचार्ज पर 75 रुपये का कैशबैक?

    Jio
    Jio

    सबसे पहले आपको बता दें कि कंपनी ने मिलने वाले 75 रुपये कैशबैक के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं। जैसे-

    अगर आपने फोनपे ऐप के जरिए जियो के प्रीपेड रिचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक ले लिया है तो यह ऑफर आपके लिए नहीं है, हालांकि यह रिचार्ज 21 जुलाई से 13 अगस्त के बीच कराया गया होना चाहिए।

    इस ऑफर की शुरुआत 14 अगस्त की रात 12 बजे से शुरू होगी और 21 अगस्त की रात 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

    यह ऑफर आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस पर मिलेगा।

    75 रुपये कैशबैक लेने के लिए कम से कम 300 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

    कैशबैक का यूज रिचार्ज कराने या पेमेंट में ही होगा। बैंक अकाउंट में ट्रांसफर के लिए नहीं होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें