नए नियम लागू होने के बाद 53% लोगों ने चुने अपने पसंद के चैनल, जानें कितना होगा आपका मासिक बिल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 11 Feb 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
People loving TRAI new cabel channels system, now fee of all channel
tv channel

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने जानकारी दी है कि नए नियम लागू होने के बाद देश के करीब 53 प्रतिशत लोगों ने केबल औ डीटीएच पर अपने मनपसंद चैनल चुन लिए हैं। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कुल 17 करोड़ केबल और डीटीएच ग्राहक हैं, इनमें से करीब 9 करोड़ लोगों ने 1 फरवरी से लागू हुए नए नियम को अपना लिया है।

    दरअसल केबल टीवी और डीटीएच के नए नियम के मुताबिक ग्राहकों के पास इस बात का पूरा अधिकार है कि वह जिन चैनल्स को देखेगा, पैसा भी सिर्फ उसी चैनल का देगा। ट्राई चेयरमैन आरएस शर्मा के मुताबिक नए नियम को अपनाने वाले 9 करोड़ टीवी ग्राहकों में से 6.5 करोड़ ग्राहक केबल वाले और 2.5 करोड़ ग्राहक डीटीएच के हैं। ट्राई के नए नियम के मुताबिक टीवी इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अपने केबल ऑपरेटर या सेवा प्रदाता की वेबसाइट व ऐप पर जाकर अपने पसंद के चैनल का चुनाव कर सकते हैं और उसके लिए पैसे का भुगतान कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    130 रुपये में मिलेंगे 100 चैनल

    ट्राई ने केबल बिल को दो हिस्सों में बांट दिया है, पहले हिस्से को नेटवर्क कैपेसिटी फीस (एनसीएफ) नाम दिया गया है और दूसरे को बुके (पैकेज) का नाम दिया गया है। एनसीएफसी के तहत टैक्स सहित 154 रुपये में एक महीने के लिए 100 टीवी चैनल मिलेंगे और इसके बाद 25 चैनल्स के लिए 20 रुपये अलग से देने होंगे। ना होगा। इसके अलावा आप ट्राई की वेबसाइटhttps://channel.trai.gov.in/पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। बता दें 536 फ्री चैनल हैं। वहीं पेड चैनल की लिस्ट मे कुल 330 चैनल्स हैं जिनमें 5 रुपये से कम वाले 156 चैनल हैं। इसके अलावा 10 रुपये से कम वाले 210 चैनल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें