Paytm ने क्रेडिट कार्ड पर 2% चार्ज लेने का फैसला वापस लिया

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Mar 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
paytm withdraws levy 2 percent on recharge of wallets via credit card
पेटीएम मॉल

    पेटीएम ने यू-टर्न लेते हुए ट्रांजेक्शन में इजाफा करने वाला फैसला वापस ले लिया है। अब पेटीएम क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे डालने वाले यूजर्स से 2% का चार्ज नहीं देना होगा यानी आप पहले की तरह ही बिना किसी चार्ज के वॉलेट में पैसे डालते रहेंगे। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्रेडिट कार्ड पर 2% लेवी का फैसला वापस ले लिया गया है।

    बता दें कि गुरुवार को ही पेटीएम ने क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे डालने वाले यूजर्स से 2% का चार्ज लेने का ऐलान किया था। पेटीएम ने कहा था कि वो क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे उसी रकम का ट्रांसफर करेगा, जितनी रकम भरी जाएगी। इसके अलावा कंपनी नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर भी को चार्ज नहीं लगाएगी।

    विज्ञापन

    पेटीएम का कहना था कि जानकारी के मुताबिक कई लोग पेटीएम के जरिए क्रेडिट कार्ड से अपने मोबाइल वॉलेट में पैसा डालकर फ्री में लोन लेते हैं और फिर बाद में इस पैसे को अपने खाते में डाल देते हैं। वहीं गुरुवार को Paytm के इस ऐलान के बाद प्रतिद्वंदी मोबिक्विक ने कहा था कि वह क्रेडिट कार्ड से वॉलेट में पैसे डालने का कोई चार्ज नहीं लेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें