Paytm Mall Mera Cashback Sale: मिलेगा 501 करोड़ रुपये का कैशबैक

फेस्टिव सीजन शुरू होते ही ई-कॉर्मस कंपनियों ने भी सेल की शुरुआत कर दी है। आज से जहां फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल पर सेल शुरू हो रही है, वहीं अमेजॉन पर 21 सितंबर से सेल शुरू होगी। इस बीच पेटीएम मॉल ने बड़ा दांव खेलते हुए 100 फीसदी कैशबैक और पेटीएम गोल्ड का जीतने का ऑफर पेश कर दिया है।
ये भी पढ़ेंः किसने किया आपको WhatsApp पर ब्लॉक? ऐसे करें पता
पेटीएम मॉल मेरा कैशबैक सेल में मिलेगा 501 करोड़ रुपये का कैशबैक

पेटीएम मॉल की यह सेल 20 से 23 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान कंपनी 501 करोड़ रुपये का कैशबैक ऑफर देगी। कंपनी के मुताबिक पेटीएम मॉल हर दिन 25 भाग्यशाली खरीदारों को स्मार्टफोन पर 100% कैशबैक ऑफर देगा और पेटीएम गोल्ड जीतने के लिए 200 ग्राहकों को चुना जाएगा।
इस दौरान जो ग्राहक एप्पल, सैमसंग, मोटोरोला, वीवो, ओप्पो जैसे ब्रांड के प्रोडेक्ट खरीदेंगे वही इस ड्रॉ में भाग ले पाएंगे। इनमें से 25 भाग्यशाली खरीदारों को हर दिन 100 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर 15,000 रुपये का कैशबैक, लैपटॉप पर 20,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, वहीं एलईडी टीवी, फ्रिज व वॉशिंग मशीनों जैसे बड़े प्रोडक्ट्स पर 20 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।