4G नेटवर्क के मामले में पटना नंबर 1, मुंबई-दिल्ली जैसे 20 शहरों को छोड़ा पीछे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 06 Apr 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Patna Ranks First in 4G availability of 92.61 percent India in says OpenSignal
4G LTE availability in patna

    बिहार की राजधानी पटना ने 4जी नेटवर्क की उपलब्धा के मामले में देशभर के 20 शहरों को पीछे छोड़ते हुुए नंबर 1 का पायदान हासिल किया है। इसका खुलासा OpenSignal द्वारा जारी एक रिपोर्ट में हुआ है। बता दें कि ओपनसिग्नल भारत में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता और उसकी स्पीड की लगातार टेस्टिंग कर रहा है।

    ओपन सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक पटना में 4जी उपलब्धता सबसे ज्यादा 92.61% है। वहीं इस मामले में पटना के बाद कानपुर दूसरे स्थान और इलाहाबाद तीसरे स्थान पर हैं। गौर करने वाली बात यह है कि मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में 4जी एलटीई की उपलब्धता क्रमशः 86.33 और 85.83 प्रतिशत है। इस लिस्ट में कोलकाता 4थे और भोपाल 5वें स्थान पर हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि यह रिपोर्ट 1 दिसंबर 2017 से लेकर फरवरी 2018 के आंकड़ों के आधार पर तैयारी की गई है। 90 तक दिनों तक देश के 20 बड़े शहरों में सर्वे किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 4जी की सबसे कम उपलब्धता पुणे में है। पुणे में 4जी उपलब्धता 81.83 प्रतिशत है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें