ट्विटर के 32 मिलियन यूजर्स का अकाउंट हैक होने का खतरा

फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद भी टि्वटर अकाउंट हैकिंग का सिलसिला अभी जारी है। अब बड़ी संख्या में ट्विटर यूजर्स पर अकाउंट हैकिंग का खतरा बना हुआ है। LeakedSource की रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने 32 मिलियन यानी 3.2 करोड़ यूजर्स की लॉगइन डिटेल्स को डार्क वेब नाम की एक संस्था को बेचा जा रहा है।
हालांकि ट्विटर ने साफ किया है कि सब कंपनी के सिस्टम से कोई जानकारी चोरी नहीं हुई है और सभी यूजर्स सुरक्षित हैं।
Tessa 88 नाम के हैकर ग्रुप का दावा है कि उन्होंने 32 मिलियन ट्विटर यूजर्स के पासवर्ड हैक कर लिए हैं। लीकसोर्स के मुताबिक इन यूजर्स के लॉगइन डिलेट असली हैं, क्योंकि हैक किए गए यूजर्स में से 15 यूजर्स वेरिफाइड हैं।
हैकर्स का बड़ा दावा

गौरतलब है कि हैकर्स ग्रुप अवरमाइन टीम (OurMine Team) ने जकरबर्ग के सोशल मीडिया खातों को हैक करने का दावा किया था। इस पर ग्रुप का ट्विटर अकाउंट रद्द कर दिया गया है। अवरमाइन टीम के मुताबिक उसने ट्विटर के जरिए जकरबर्ग के सोशल मीडिया खाते हैक किए थे।
हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि अवरमाइन टीम ने हैकिंग को कैसे अंजाम दिया। अवरमाइन टीम ने दावा किया है कि उन्होंने लिंक्डइन पासवर्ड के जरिए अकाउंट हैक करने में सफलता पाई। ये वो लिंक्डइन पासवर्ड था, जो साल 2012 की गए लाखों लिंक्डइन खातों में शामिल था।
जकरबर्ग ने साल 2012 से अपने टविटर खाते से कोई ट्वीट नहीं किया। टेक्नोलॉजी वेबसाइट वेंचरबीट के मुताबिक घटना के बाद आवरमाइन का ट्विटर खाता बंद है। वहीं, आवरमाइन ने एक नया ट्विटर खाता बनाया है।
हैकर ग्रुप के ट्विटर हैंडल पर 40,000 से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और इस ग्रुप ने मार्क जकरबर्ग के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किय गया है। हैकर ग्रुप ने ट्वीट में लिखा, "हे मार्क हमने सिक्योरिटी टेस्टिंग के लिए आपके ट्विटर, 'इंस्टाग्राम और पिंट्रेस्ट अकाउंट को हैक कर लिया है।" प्लीज हमें मैसेज करें।'
लिंक्ड इस ग्रुप के मुताबिक मार्क जकरबर्ग के लिंक्डइन अकाउंट का पासवर्ड dadada था, जिसे उन्होंने डिकोड किया।