पासवर्ड लीक: एक गलती और डार्क वेब पर पहुंच जाएगा आपका डेटा, ये चार टूल करेंगे काफी मदद
पासवर्ड लीक की जांच करना और तुरंत एक्शन लेना आज के समय में एंटीवायरस जितना ही जरूरी हो गया है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए कुछ भरोसेमंद और मुफ्त टूल्स मौजूद हैं जो आपको समय रहते चेतावनी दे सकते हैं और बता सकते हैं कि आपका डेटा यानी मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पासवर्ड किसी लीक शामिल है या नहीं?

विस्तार
पासवर्ड का लीक होना अब आम हो गया है। आए दिन लोगों के पासवर्ड लीक हो रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि गूगल, मेटा और एपल जैसी कंपनियों के यूजर्स के करीब 16 मिलियन पासवर्ड लीक हुए हैं। हम अक्सर बिना ज्यादा सोचे-समझे पासवर्ड सेव कर लेते हैं। ब्राउजर में, एप्स में या पासवर्ड मैनेजर्स में, ये सोचकर कि ये हमें सुरक्षित रखेंगे, लेकिन डिजिटल दुनिया उतनी सुरक्षित नहीं है जितनी हम मानते हैं। कब किसी डेटा ब्रीच में आपकी लॉगिन डिटेल्स हैक होकर डार्क वेब पर पहुंच जाएं, इसका कोई भरोसा नहीं। सबसे खतरनाक बात? जब तक आपको पता चलता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसीलिए पासवर्ड लीक की जांच करना और तुरंत एक्शन लेना आज के समय में एंटीवायरस जितना ही जरूरी हो गया है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए कुछ भरोसेमंद और मुफ्त टूल्स मौजूद हैं जो आपको समय रहते चेतावनी दे सकते हैं और बता सकते हैं कि आपका डेटा यानी मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पासवर्ड किसी लीक शामिल है या नहीं?
- यह एक स्वतंत्र और फ्री टूल है जो आपकी ईमेल आईडी को सैकड़ों डेटा ब्रीच डाटाबेस में स्कैन करता है।
- फीचर्स: ईमेल आईडी डालते ही पता चल जाता है कि वह किसी डेटा लीक में शामिल थी या नहीं
- पासवर्ड की गोपनीयता से जांच
- भविष्य के लीक के लिए ईमेल अलर्ट
- क्यों जरूरी है: तेज, गुमनाम और बिना साइनअप के इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपका ईमेल लीक हो चुका है, तो तुरंत पासवर्ड बदलें।
- अगर आपने कभी भी Chrome या Google अकाउंट में पासवर्ड सेव किया है, तो यह टूल बता सकता है कि वो पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं।
- फीचर्स: रीयल-टाइम अलर्ट्स (कमजोर, रिपीट या लीक हुए पासवर्ड पर)
- Chrome और एंड्रॉयड में इनबिल्ट
- बैकग्राउंड में चुपचाप काम करता है
- क्यों जरूरी है: अगर आप पहले से Google का उपयोग कर रहे हैं, तो यह सुविधा आपके लिए मुफ्त और प्रभावी है।
- टेक टिप्स: iPhone के ये 4 इमरजेंसी फीचर्स आपकी जान बचा सकते हैं, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
- Mobile Tariff: फिर से महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान, हो चुकी है पूरी तैयारी
- Drone Rules India: ड्रोन खरीदने जा रहे तो पहले सारे नियम जान लें, नहीं तो पैसा होगा बर्बाद, अरेस्ट भी होंगे
- मजदूरों की कमी से नहीं थमेगी खेती की रफ्तार: खरपतवार हटाने लगे एआई रोबोट, इस देश में हुआ ट्रायल