परीक्षा पे चर्चा में PM Modi बोले - ये PUBG वाला है क्या? देखें वीडियो

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Tue, 29 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2.0 PM Modi discus about PUBG mobile game
Pariksha Pe Charcha 2.0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 29 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्कूली बच्चों से परीक्षा पे चर्चा 2.0 कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और डीडी इंडिया और विभिन्न वेबसाइटों पर सीधा प्रसारण भी हो रहा है।

    इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बच्चों से कहा कि परीक्षा से बाहर भी बहुत बड़ी दुनिया है। इसे कक्षा की परीक्षा ही समझें जिंदगी की न समझें। अभी नहीं तो कभी नहीं ऐसा मत सोचिए। सोशल स्टेटस के लिए मां बाप बच्चे पर दबाव डालते हैं। रिपोर्ट कार्ड परिवार का विजिटिंग कार्ड नहीं बनना चाहिए।

    विज्ञापन

    मोदी ने कहा- ये पबजी वाला है क्या?

    कार्यक्रम के दौरान मधुमिता गुप्ता ने पीएम मोदी से एक सवाल पूछा कि बच्चों को ऑनलाइन मोबाइल गेम से कैसे दूर रखें। इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा- ये पबजी वाला है क्या। पबजी का नाम लेते ही पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। उन्होंने आगे कहा कि ये पबजी और फ्रंटलाइन क्या है? मोदी ने आगे कहा- 'बच्चों को तकनीक से दूर नहीं रख सकते। तकनीक का इस्तेमाल सुधार के लिए हो और माता-पिता अपने बच्चों को तकनीक की सही जानकारी दें। ऑनलाइन गेम समस्या भी है और समाधान भी। बच्चे प्ले-स्टेशन से प्ले-फील्ड की ओर जाएं। सोशल स्टेटस के कारण टेंशन में ना आएं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पबजी भारत में काफी लोकप्रिय हो गया है और इसकी लत से कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। वहीं गुजरात में पबजी मोबाइल पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है और कई राज्यों में पबजी मोबाइल पर बैन लगाने की मांग हो रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें