Social Media: सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ शिकायत के लिए गठित होगा पैनल, कार्रवाई के लिए बना सकेंगे दबाव

Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।Jeet Kumar
Fri, 30 Dec 2022 05:37 AM IST
सार

सोशल मीडिया कंपनियों के कंटेंट मॉडरेशन फैसलों की समीक्षा करने में सक्षम होंगे, और बड़ी टेक फर्मों के टकडाउन या ब्लॉकिंग जैसे फैसलों को भी पलट सकेंगे

विज्ञापन
Panel to be set up for complaints against social media companies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

    विस्तार

    फेसबुक, ट्विटर समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के किसी फैसले के खिलाफ शिकायतों पर गौर करने के लिए सरकार तीन अपीलीय समितियों (जीएसी) के गठन पर विचार कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इन समितियों के तौर-तरीकों पर परामर्श की प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी।

    इन पैनलों के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस साल अक्तूबर में आईटी नियमों में बदलाव किया गया था। ये पैनल मेटा और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों के कंटेंट मॉडरेशन फैसलों की समीक्षा करने में सक्षम होंगे, और बड़ी टेक फर्मों के टकडाउन या ब्लॉकिंग जैसे फैसलों को भी पलट सकेंगे।

    विज्ञापन

    कई बार सोशल मीडिया कंपनियां सामग्री और अन्य मामलों में उपयोगकर्ताओं की शिकायतों का संतोषजनक ढंग से समाधान नहीं करती हैं। ऐसे में यूजर्स को सशक्त बनाने के लिए ऐसी कमेटियों का गठन किया जा रहा है। यहां पर यूजर्स अपनी शिकायत पेश कर सकेंगे और उस प्लेटफार्म के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बना सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें