PAN Card New Rules 2026: एक अप्रैल से सख्त होंगे नियम, अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN कार्ड
Apply PAN Card with Aadhaar
: अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च तक आपके पास आसान मौका है। एक अप्रैल 2026 से नियम बदल जाएंगे, अब सिर्फ आधार से पैन नहीं बनेगा, बल्कि जन्मतिथि का अलग दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इससे प्रोसेस थोड़ा लंबा और सख्त हो सकता है।

भारत में पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कॉमन सर्विस सेंटर के एक हालिया अपडेट के अनुसार,1 अप्रैल 2026 से सिर्फ आधार कार्ड से पैन नहीं बनेगा बल्कि जन्मतिथि (DOB) का अलग प्रूफ देना अनिवार्य होगा। यह बदलाव डिजिटल वेरिफिकेशन को और मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

अभी क्या है नियम?
फिलहाल सिर्फ आधार कार्ड के जरिए पैन बन सकता है, लेकिन ई-केवाईसी से पूरा प्रोसेस आसान और तेज होता है। फोटो और सिग्नेचर अलग से अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। यही वजह है कि अभी पैन बनवाना काफी आसान है।
ये भी पढ़े: Indore Fire Incident: स्मार्ट लॉक सुरक्षा या संकट? आग और बिजली से क्यों फेल हो जाते हैं स्मार्ट ताले?
क्या है नया नियम?
वर्तमान में, अगर आपके पास आधार कार्ड है, तो आप इंस्टेंट पैन सेवा का उपयोग करके बिना किसी अन्य दस्तावेज के अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। आधार में मौजूद डेटा को ही आपकी पहचान और जन्मतिथि का प्रमाण मान लिया जाता है, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से, सिर्फ आधार कार्ड देने से काम नहीं चलेगा। आपको जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए एक अलग सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अनिवार्य रूप से देना होगा।
PAN Application Rules Changing From 1st April 2026.
Apply Now Using Aadhaar Only Till 31st March 2026.
महत्वपूर्ण अपडेट!!
PAN बनवाने का अच्छा मौका 31 मार्च 2026 तक सिर्फ आधार से PAN बनवाएं.
For any queries, write us at abhirendra.pal@csc.gov.in… pic.twitter.com/JdpWQkR498 — CSCeGov (@CSCegov_) March 17, 2026

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत:
अगर आप 31 मार्च की डेडलाइन मिस कर देते हैं, तो एक अप्रैल से नए नियम लागू होने के बाद आपको इन डॉक्यूमेंट्स में से कोई एक देना होगा:बर्थ सर्टिफिकेटवोटर आईडी10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेटड्राइविंग लाइसेंसपासपोर्टमजिस्ट्रेट की ओर से प्रमाणित एफिडेविटयानी अब सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा।