TRP Ratings: न्यूज चैनलों की टीआरपी रेटिंग शुरू करने की तारीख आगे बढ़ाने पर मंथन जारी, जानें पूरा मामला 

अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअभिषेक दीक्षित
Thu, 03 Mar 2022 09:28 PM IST
सार

बीएआरसी ने फरवरी में घोषणा की थी कि 17 मार्च से न्यूज चैनलों की टीआरपी रेटिंग जारी की जाएगी।

विज्ञापन
Option of postponing date for resuming TRP ratings being looked into Latest News Update
टीआरपी रिपोर्ट - फोटो : Barc

    विस्तार

    पैसे लेकर न्यूज चैनलों की टीआरपी तय करने के घोटाले के खुलासे के बाद बंद की गई टीआरपी रेटिंग को फिर से शुरू करने की तारीख आगे बढ़ सकती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) विभिन्न टीवी चैनलों के टीआरपी जारी करने की अवधि को लेकर दिए सुझावों के बाद इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।

    बीएआरसी ने फरवरी में घोषणा की थी कि 17 मार्च से न्यूज चैनलों की टीआरपी रेटिंग जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कुछ चैनलों ने मांग की है कि सिर्फ 15 मार्च के बाद का डाटा जारी किया जाए। अक्तूबर 2020 में घोटाले का खुलासा होने के बाद टीआरपी रेटिंग जारी करना बंद कर दिया गया था। मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि इस घोटाले के तहत सालाना 32 हजार करोड़ रुपये के विज्ञापन का खेल होता था।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें