Oppo ने भारतीय यूजर्स के लिए जारी किया ColorOS 7, इन स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट

विस्तार
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने सभी भारतीय यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7 ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस लेटेस्ट ऑपटेरिंग सिस्टम में डार्क मोड, मौसम की जानकारी देने वाला एप और नए वॉलपेपर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में गेमिंग मोड और कई सारे प्राइवेसी फीचर्स दिए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले फरवरी में इस ऑपरेटिंग सिस्टम का ट्रायल वर्जन जारी किया था, लेकिन उस दौरान सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही इसका अपडेट मिला था।
फरवरी में ओप्पो फाइंड एक्स, ओप्पो फाइंड एक्स सुपरवूक एडिशन, ओप्पो फाइंड एक्स Lamborghini एडिशन, ओप्पो रेनो 10X जूम, ओप्पो रेनो 2, ओप्पो रेनो 2जेड, ओप्पो रेनो 2F, ओप्पो रेनो, ओप्पो R17, ओप्पो R17 प्रो, ओप्पो F11 प्रो, ओप्पो F11, ओप्पो F11 प्रो Marvel Avengers Limited एडिशन, ओप्पो K3 और ओप्पो A9 स्मार्टफोन यूजर्स को कलर ओएस 7 का अपडेट मिला था।
इन स्मार्टफोन को मिलेगा लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट
- 10 जून 2020: ओप्पो एफ9 और एफ9 प्रो स्मार्टफोन
- 15 जून 2020: ओप्पो ए5 2020 और ए9 2020 स्मार्टफोन
- 24 जून 2020: ओप्पो एफ7 और एफ7 120जी स्मार्टफोन
- जुलाई 2020: ओप्पो एफ15 और आर15 प्रो स्मार्टफोन