ColorOS 13: ओप्पो ने नए ओएस के रोलआउट शेड्यूल की घोषणा की, डाउनलोड करते ही नया हो जाएगा फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 05 Jan 2023 08:50 PM IST
सार

ColorOS 13 के साथ एक्वामॉर्फिक डिजाइन थीम कलर्स, फास्टर सिस्टम स्पीड, बेहतर स्टेबिलिटी, बेहतर बैटरी लाइफ और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। ओप्पो के 28 फोन को कलरओएस का स्टेबल वर्जन मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Oppo Announces ColorOS 13 Based on Android 13 Stable Update Rollout Schedule for Q1 2023
ColorOS 13 - फोटो : Oppo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने 2023 के पहले तिमाही के लिए अपने नए यूजर इंटरफेस ColorOS 13 के रोलआउट शेड्यूल की घोषणा कर दी है। ओप्पो का नया यूआई एंड्रॉयड 13 आधारित है और इसका अपडेट सबसे पहले ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो, ओप्पो फाइंड X2, ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो लैम्बॉर्गिनी एडिशन में पेश किया जाएगा।

    कंपनी वर्तमान में रेनो सीरीज की चार जनरेशन रेनो 8, रेनो 7, रेनो 6 और रेनो 5 सहित 28 फोन के लिए लेटेस्ट ओएस अपडेट जारी कर रही है। कंपनी ने कहा कि नए ओएस को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। नए यूआई के साथ एक्वामॉर्फिक डिजाइन थीम कलर्स, फास्टर सिस्टम स्पीड, बेहतर स्टेबिलिटी, बेहतर बैटरी लाइफ और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

    विज्ञापन

    ColorOS के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, 2023 की पहली तिमाही में स्टेबल और साथ ही बीटा कलरओएस 13 अपडेट रोलआउट के लिए टाइमलाइन जारी कर दी गई है। इस बीच ओप्पो के 28 फोन को कलरओएस का स्टेबल वर्जन मिलना शुरू हो गया है। लिस्ट में रेनो सीरीज की चार जनरेशन रेनो 8, रेनो 7 5जी, रेनो 6, रेनो 5 शामिल हैं। साथ ही फाइंड एक्स 5 सीरीज, फाइंड एक्स3 सीरीज, एफ21 प्रो 5जी, एफ21 प्रो, एफ19 प्रो+, ओप्पो के10 5जी और ओप्पो के10 को भी अपडेट जारी किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ओप्पो फाइंड X2 प्रो, फाइंड X2, ओप्पो फाइंड एक्स 2 प्रो लैंबॉर्गिनी एडिशन को 13 जनवरी से ColorOS 13 अपडेट मिलेगा। भारत में Oppo Reno 8 और Oppo F21s Pro को 14 जनवरी से लेटेस्ट OS अपडेट मिलेगा। इनके अलावा Oppo Reno 5F और F19 Pro को फरवरी 2023 में ColorOS 13 का बीटा वर्जन मिलेगा। कंपनी 11 जनवरी से इन फोन के लिए बीटा टेस्टिंग के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें