Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद ये है पाकिस्तानियों की सबसे बड़ी चिंता, गूगल पर ताबड़तोड़ सर्च कर रहे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 May 2025 10:24 AM IST
सार

सबसे ज्यादा असर लाहौर एयरपोर्ट जैसे प्रमुख ठिकानों पर देखने को मिल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी है और कुछ उड़ानों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। इसी के साथ पाकिस्तान में इंटरनेट पर जो कीवर्ड्स सबसे ज्यादा सर्च हो रहे हैं, वह भी वहां की मानसिकता को दर्शाते हैं।

Operation Sindoor This is the biggest concern of Pakistanis after Indian army air strike they are searching on
पाकिस्तान में तबाही का मंजर - फोटो : PTI

    विस्तार

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर कड़ी कार्रवाई की है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में दहशत और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

    सबसे ज्यादा असर लाहौर एयरपोर्ट जैसे प्रमुख ठिकानों पर देखने को मिल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी है और कुछ उड़ानों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। इसी के साथ पाकिस्तान में इंटरनेट पर जो कीवर्ड्स सबसे ज्यादा सर्च हो रहे हैं, वह भी वहां की मानसिकता को दर्शाते हैं।

    search in pakistan
    search in pakistan - फोटो : google

    इस हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे कीवर्ड्स से वहां की बेचैनी को साफ समझा जा सकता है। ट्रेंडिंग कीवर्ड्स में "ary news live", "lahore airport", "bbc", और "india attack on pakistan" जैसे शब्द प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह दर्शाता है कि आम नागरिकों से लेकर मीडिया तक, सभी जानकारी के लिए इंटरनेट का रुख कर रहे हैं।

    और पढ़ें...