OpenAI: नए टूल की टेस्टिंग कर रहा ओपनएआई, स्लैक और गूगल ड्राइव के लिए होगा संजीवनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 19 Mar 2025 10:38 AM IST
सार

ChatGPT Connectors एक एंटरप्राइज टूल होगा, जो थर्ड पार्टी के डेटाबेस और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स से कनेक्ट होकर, वहां से जानकारी प्राप्त करेगा और यूजर्स को उनके सवालों के जवाब देगा। यह फीचर ChatGPT Teams के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा और शुरुआत में इसे Google Drive और Slack के साथ जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
OpenAI to Begin Testing ChatGPT Connectors for Slack and Google Drive
OpenAI - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OpenAI जल्द ही ChatGPT Connectors नामक एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिससे चैटबॉट अन्य प्लेटफॉर्म्स से कनेक्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर ChatGPT Teams के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा और शुरुआत में इसे Google Drive और Slack के साथ जोड़ा जाएगा। इस टूल का उद्देश्य चैटजीपीटी को प्लेटफॉर्म के आंतरिक डेटा से जोड़ना और उपयोगकर्ताओं की पूछताछ का जवाब उसी ज्ञान के आधार पर देना है।

    TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI जल्द ही इस नए फीचर का बीटा टेस्ट शुरू करने वाला है। ChatGPT Connectors एक एंटरप्राइज टूल होगा, जो थर्ड पार्टी के डेटाबेस और कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स से कनेक्ट होकर, वहां से जानकारी प्राप्त करेगा और यूजर्स को उनके सवालों के जवाब देगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में यह Google Drive और Slack के साथ काम करेगा और बाद में इसे Microsoft SharePoint और Box तक विस्तारित किया जा सकता है। यह फीचर टेक्स्ट डेटा को एक्सेस कर सकेगा, जिसमें फाइल्स, प्रेजेंटेशन, स्प्रेडशीट्स और Slack की बातचीत शामिल होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह फीचर GPT-4o AI मॉडल पर आधारित होगा, जिसे कनेक्टेड प्लेटफॉर्म के "आंतरिक ज्ञान" के साथ जोड़कर तैयार किया जाएगा। एक बार जब यह फीचर किसी ChatGPT Teams Workspace में सक्रिय हो जाएगा, तो वहां के सभी उपयोगकर्ता इसका लाभ उठा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें