OpenAI Security Warning: चैटजीपीटी ने क्यों भेजा डाटा ब्रीच चेतावनी संदेश? जानें क्या है इसका मतलब?

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 28 Nov 2025 10:44 PM IST
सार

दुनियाभर के कई चैटजीपीटी यूजर्स को हाल ही में एक सुरक्षा चेतावनी संदेश मिला, जिसे देखकर पहले तो मामला काफी गंभीर लगा। लेकिन ओपनएआई ने अपनी वेबसाइट पर एडवाइजरी जारी करते हुए पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

विज्ञापन
OpenAI sends security warning for ChatGPT users: know what it means
दुनियाभर के कई चैटजीपीटी यूजर्स को हाल ही में एक सुरक्षा चेतावनी संदेश मिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दुनियाभर के कई चैटजीपीटी यूजर्स को हाल ही में एक सुरक्षा चेतावनी संदेश मिला, जिसे देखकर पहले तो मामला काफी गंभीर लगा। लेकिन ओपनएआई ने अपनी वेबसाइट पर एडवाइजरी जारी करते हुए पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनी का कहना है कि अधिकतर यूजर्स पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ा है। असल में, यह मामला ओपनएआई के सिस्टम का नहीं, बल्कि 'मिक्सपैनल' का है। 'मिक्सपैनल' एक थर्ड-पार्टी एनालिटिक्स सर्विस है जिसमें डाटा ब्रीच हुआ है। ओपनएआई अपने API डैशबोर्ड की गतिविधि ट्रैक करने के लिए मिक्सपैनल का इस्तेमाल करती थी।

    यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं

    ओपनएआई ने बताया कि उसकी किसी भी मुख्य सिस्टम में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी जैसे चैट हिस्ट्री, पासवर्ड, API की, पेमेंट डिटेल्स या अन्य निजी डाटा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। कंपनी ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी सब्सक्राइबर्स को नोटिफिकेशन भेजा है, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न फैले।

    विज्ञापन

    कौन-कौन से यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित?

    इस घटना से केवल वे लोग प्रभावित हो सकते हैं जो API अकाउंट चलाते हैं, Platform.openai.com का उपयोग करते हैं। मिक्सपैनल की कुछ एक्सपोर्टेड लॉग फाइलों में सीमित प्रोफाइल-लेवल डाटा शामिल हो सकता है। जैसे- रजिस्टर्ड नाम, ईमेल एड्रेस, ब्राउजर डाटा के आधार पर अनुमानित लोकेशन, ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्राउजर की जानकारी, रेफरर वेबसाइट और इंटरनल यूजर या ऑर्गनाइजेशन की आईडी। ओपनएआई ने तुरंत मिक्सपैनल को अपने सभी प्रोडक्शन सिस्टम्स से हटा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एपल कर्मचारियों के डाटा प्रभावित होने की रिपोर्ट्स पर क्या कहा?

    कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि API इस्तेमाल के दौरान एपल कर्मचारियों का डाटा भी प्रभावित हो सकता है। इस पर ओपनएआई ने साफ कहा कि किसी भी कंपनी के ग्राहक डाटा से कोई समझौता नहीं हुआ है।

    क्या करें यूजर्स?

    अगर आप केवल एप या वेबसाइट पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह चेतावनी आपके डाटा की किसी भी जोखिम की ओर इशारा नहीं करती। वहीं, जिन API डेवलपर्स को यह संदेश मिला है। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ओपनएआई द्वारा साझा की गई जानकारी ध्यान से पढ़ें और जांच पूरी होने तक अपनी ईमेल पर आने वाले अपडेट्स पर नजर रखें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें