DeepSeek: सैम ऑल्टमैन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह प्रभावशाली है, हम जल्द ही बेहतर मॉडल पेश करेंगे
DeepSeek की लॉन्चिंग के बाद सोमवार को एनवीडिया के शेयरों में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जिससे कंपनी को अरबों का नुकसान हुआ है। DeepSeek का सीधा मुकाबला ओपनएआई के चैटजीपीटी से है। अब OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने DeepSeek पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विस्तार
चाइनीज एआई चैट टूल DeepSeek लॉन्चिंग के साथ ही वायरल हो गया है। DeepSeek के आने के बाद अमेरिकी टेंशन में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क, ओपनएआई और एनवीडिया का एक एआई प्रोजेक्ट खतरे में आ गया है। DeepSeek की लॉन्चिंग के बाद सोमवार को एनवीडिया के शेयरों में एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जिससे कंपनी को अरबों का नुकसान हुआ है। DeepSeek का सीधा मुकाबला ओपनएआई के चैटजीपीटी से है। अब OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने DeepSeek पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
DeepSeek पर सैम ऑल्टमैन ने क्या कहा?
सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा, ''डीपसीक का आर1 एक प्रभावशाली मॉडल है, खासकर उस कीमत के आसपास जो वे देने में सक्षम हैं। हम स्पष्ट रूप से बहुत बेहतर मॉडल पेश करेंगे और एक नए प्रतियोगी का होना वैध रूप से उत्साहजनक है! हम कुछ रिलीज जारी करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, ''हम स्पष्ट रूप से बहुत बेहतर मॉडल पेश करेंगे और साथ ही एक नया प्रतियोगी होना वैध रूप से उत्साहजनक है!' हम कुछ रिलीज रोक देंगे, लेकिन ज्यादातर हम अपने अनुसंधान रोडमैप पर अमल जारी रखने के लिए उत्साहित हैं और मानते हैं कि हमारे मिशन में सफल होने के लिए अब पहले से कहीं अधिक गणना अधिक महत्वपूर्ण है।"
ऑल्टमैन ने यह कहते हुए अपनी पोस्ट को खत्म किया कि दुनिया को एआई की बहुत आवश्यकता होगी और लोग अगली पीढ़ी के एआई मॉडल से "आश्चर्यचकित" होने वाले हैं। ओपनएआई के एजीआई बनाने के संस्थापक मिशन को दोहराते हुए उन्होंने कहा, "आप सभी एजीआई और उससे आगे लाने के लिए तत्पर हैं।"
- DeepSeek AI: आखिर कैसा है यह चाइनीज एआई जिसने उड़ाई ट्रंप की नींद, एक दिन में हिल गई पूरी दुनिया
- DeepSeek: डीपसीक का झटका एनवीडिया को पड़ा भारी, पहली बार किसी कंपनी को एक दिन में हुआ इतने अरब डॉलर का नुकसान
- DeepSeek-R1: चीन ने लॉन्च किया गजब का एआई टूल, टेंशन में आ गई चैटजीपीटी वाली कंपनी
- DeepSeek: क्या अमेरिका ने किया चाइनीज एआई टूल पर साइबर अटैक, कंपनी को क्यों बंद करना पड़ा साइनअप