DALL-E 3: अब शब्दों से बना सकेंगे तस्वीर, ओपनएआई ने पेश किया नया जेनरेटिव मॉडल, ChatGPT से है लैस
ओपनएआई ने अपने लेटेस्ट जेनरेटिव एआई-आधारित मॉडल को पेश करते हुए कहा कि हमारा नया टेक्स्ट-टू-इमेज मॉडल, DALL·E 3, छोटी से छोटी जानकारी को बेहद विस्तृत और सटीक इमेज में बदल सकता है।

विस्तार
एआई चैटबॉट ChatGPT को बनाने वाली कंपनी OpenAI ने अपने टेक्स्ट-टू-इमेज जेनरेशन मॉडल DALL-E 3 को नए अवतार में पेश किया है। इस मॉडल को अब ChatGPT के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है। ओपनएआई ने कहा कि चैटजीपीटी के साथ इंटीग्रेशन यूजर्स को शानदार प्रॉम्प्ट तैयार करने और उनके विचारों को मूर्त रूप में लाने की अनुमति देगा।
DALL-E 3 में क्या नया?
ओपनएआई ने अपने लेटेस्ट जेनरेटिव एआई-आधारित मॉडल को पेश करते हुए कहा कि हमारा नया टेक्स्ट-टू-इमेज मॉडल, DALL·E 3, छोटी से छोटी जानकारी को बेहद विस्तृत और सटीक इमेज में बदल सकता है।
ओपनएआई का कहना है कि इसने सार्वजनिक हस्तियों की इमेज को तैयार करने, प्रचार या गलत सूचना देने और हिंसक, वयस्क या घृणित कंटेंट जनरेट करने की क्षमता जैसे क्षेत्रों के सुरक्षा उपायों में सुधार किया गया है। जैसे यूजर्स DALL-E 3 को लीविंग आर्टिस्ट की स्टाइल में तस्वीरें बनाने के लिए कमांड नहीं दे सकेंगे। हालांकि, क्रिएटर अपनी फोटो को भविष्य की फोटो जेनरेशन मॉडल के प्रशिक्षण से बाहर भी रख सकते हैं।