ChatGPT: सैम ऑल्टमैन ने लॉन्च किया इमेज बनाने वाला नया टूल, कहा- यह अद्वितीय है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Mar 2025 11:56 AM IST
सार

उन्होंने कहा, "जब मैंने इस मॉडल से बनने वाली शुरुआती तस्वीरें देखीं, तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि ये वास्तव में AI द्वारा बनाई गई हैं।" ऑल्टमैन ने यह भी बताया कि यह टूल उपयोगकर्ताओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति की अधिक स्वतंत्रता देगा, जबकि OpenAI इस बात को सुनिश्चित करेगा कि यह सीमित दायरे में ही आपत्तिजनक सामग्री उत्पन्न करे।

विज्ञापन
OpenAI announces new image generator for ChatGPT Sam Altman says it is an incredible
Sam Altman - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपको भी एआई से शानदार इमेज बनवाने में दिक्कत हो रही थी तो आपके लिए अच्छी खबर है। ओपनएआई ने अपना अब तक का सबसे एडवांस इमेज जेनरेशन टूल पेश कर दिया है। OpenAI ने अपने सबसे उन्नत विज़ुअल मॉडल को GPT-4o में इंटीग्रेट करते हुए ChatGPT के लिए एक नया इमेज जनरेशन फीचर पेश किया है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने इस तकनीक को "अविश्वसनीय और अद्वितीय" बताते हुए सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

    उन्होंने कहा, "जब मैंने इस मॉडल से बनने वाली शुरुआती तस्वीरें देखीं, तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि ये वास्तव में AI द्वारा बनाई गई हैं।" ऑल्टमैन ने यह भी बताया कि यह टूल उपयोगकर्ताओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति की अधिक स्वतंत्रता देगा, जबकि OpenAI इस बात को सुनिश्चित करेगा कि यह सीमित दायरे में ही आपत्तिजनक सामग्री तैयार करे।

    विज्ञापन

    उन्होंने आगे कहा, "लोग इस टूल का उपयोग करके कुछ अद्भुत चीजें बनाएंगे और कुछ चीजें ऐसी भी होंगी जो कुछ लोगों को आपत्तिजनक लग सकती हैं। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यह टूल आपत्तिजनक सामग्री तब तक न बनाए जब तक उपयोगकर्ता स्पष्ट रूप से न चाहें और वह भी उचित सीमाओं के भीतर।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें