OnePlus 8 Series खास फीचर्स के साथ 14 अप्रैल को होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 31 Mar 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
OnePlus 8 Series Launch On 14 April Know Expected Price And Specifications
oneplus 8 - फोटो : oneplus

    वनप्लस (OnePlus) की बहुचर्चित 8 (OnePlus 8 Series) सीरीज 14 अप्रैल को बाजार में दस्तक देने वाली है। कंपनी ने इस जानकारी की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक, वनप्लस 8 सीरीज को ग्लोबल लेवल पर ऑनलाइन इवेंट के जरिए उतारा जाएगा। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स इस सीरीज के स्मार्टफोन में 90 गीगाहर्ट्ज का एमोलेड डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा वनप्लस 8 सीरीज का 5जी वेरिएंट भी पेश किया जाएगा। तो आइए जानते हैं वनप्लस 8 सीरीज के बारे में विस्तार से...

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए वनप्लस ने इस सीरीज को ऑनलाइन लॉन्च करने का फैसला लिया है। इस सीरीज का लॉन्चिंग कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू हो जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो कंपनी इस सीरीज की कीमत प्रीमियम रेंज में रखेगी।

    विज्ञापन

    कंपनी के सीईओ पीट लाउ ने कहा है कि वनप्लस 8 अब तक की सबसे दमदार और आकर्षक स्मार्टफोन सीरीज होगी। साथ ही यूजर्स को इस सीरीज के डिवाइस में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और वनप्लस का सिग्नेचर पावरफुल परफॉर्मेंस सेटअप मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी 8 सीरीज के तहत OnePlus 8 और OnePlus 8 प्रो को उतार सकती है। तो दूसरी तरफ वनप्लस 8 लाइट को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, तीनों स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स की जानकारी लॉन्च इवेंट के बाद ही मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें