OnePlus 7 का नया वेरियंट लॉन्च, 15 जुलाई से सेल में मिलेगा

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Mon, 08 Jul 2019 07:11 PM IST
सार

सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड रखने वालों को 1750 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

OnePlus 7 Mirror Blue Colour Variant Launched in India, available from 15 july at amazon prime sale
OnePlus7 Mirror Blue - फोटो : Amazon

    विस्तार

    वनप्लस 7 को कंपनी ने इस साल मई में लॉन्च किया था। वहीं कंपनी ने अब इस फ्लैगशिप फोन का नया वेरियंट लॉन्च किया है। कंपनी ने नए मिरर ब्लू वेरियंट को 6जीबी रैम के साथ लॉन्च किया है। जबकि 8जीबी रैम वाले वेरियंट में मिरर ब्लू और रेड कलर ऑप्शन पहले से मिलता था।

    कंपनी ने अब ऐलान किया है कि नए वेरियंट को 15 जुलाई से शुरू होने वाली अमेजन प्राइम डे के दौरान बिक्री पर रखा जाएगा। साथ ही, अमेजन ने नए मिरर ब्लू कलर ऑप्शन के लिए एक खास पेज भी बनाया है, जिस पर नोटिफाई मी बटन को लाइव किया गया है। 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले वनप्लस 7 को रात 12 बजे अमेजन प्राइम सेल के दौरान लाइव किया जाएगा। इस फोन को खासतौर पर अमेजन प्राइम ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा।

    अमेजन पर यह फोन 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा और सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड रखने वालों को 1750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस फोन की कीमत 32,999 रुपये है। सेल में वनप्लस 7 प्रो भी उपलब्ध होगा। इस दौरान इस फोन पर 3500 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें