₹9.4 करोड़ में बिकी Nvidia के सीईओ की जैकेट: इस नेक काम में खर्च होगी पूरी रकम, जानिए इसमें ऐसा क्या था खास

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 20 Jul 2026 12:41 PM IST
सार

Jensen Huang Jacket Auctioned:

क्या एक आम सी दिखने वाली ब्लैक लेदर जैकेट की कीमत करोड़ों में हो सकती है? एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग की सिग्नेचर ब्लैक जैकेट नीलामी में 9.4 करोड़ रुपये में बिकी है, जो अनुमान से 16 गुना ज्यादा है। पढ़िए आखिर सिलिकॉन वैली के इस नए 'स्टाइल आइकन' की जैकेट पर क्यों लुटाए गए इतने पैसे।

विज्ञापन
nvidia ceo jensen huang signature leather jacket auctioned 9 crore tech news hindi
करोड़ों रुपये में बिकी टेक सीईओ की लेदर जैकेट - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

    विस्तार

    सिलिकॉन वैली की दुनिया में टेक दिग्गजों का अपना एक अलग 'सिग्नेचर स्टाइल' होता है। जैसे स्टीव जॉब्स हमेशा ब्लैक टर्टलनेक में नजर आते थे और मार्क जुकरबर्ग की पहचान उनकी ग्रे हुडी या टी-शर्ट है। ठीक उसी तरह, आज के समय में दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनियों में से एक, 'एनवीडिया' (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग की पहचान उनकी 'ब्लैक लेदर जैकेट' बन चुकी है। हाल ही में, उनकी यही आइकोनिक जैकेट एक नीलामी में इतनी महंगी बिकी कि सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

    जेन्सेन हुआंग
    जेन्सेन हुआंग - फोटो : Nvidia

    उम्मीद से 16 गुना ज्यादा मिली कीमत

    मशहूर ऑक्शन हाउस सोथबी (Sotheby’s) ने हुआंग की इस जैकेट की नीलामी का आयोजन किया था। आयोजकों ने अनुमान लगाया था कि यह जैकेट 40 से 60 हजार डॉलर (करीब 33 से 50 लाख रुपये) के बीच बिकेगी। लेकिन जब बोली लगनी शुरू हुई, तो सारे अनुमान धरे के धरे रह गए। यह जैकेट पूरे 9.60 लाख डॉलर यानी लगभग 9.4 करोड़ रुपये में बिकी।

    विज्ञापन
    जेन्सेन हुआंग की लेदर जैकेट (सांकेतिक)
    जेन्सेन हुआंग की लेदर जैकेट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

    क्या है इस जैकेट की खासियत?

    यह कोई आम जैकेट नहीं है। सोथबी के अनुसार, यह लग्जरी ब्रांड 'टॉम फोर्ड' (Tom Ford) की जैकेट है, जिसे खुद जेन्सन हुआंग ने 18 अक्टूबर 2023 को ताइपे में हुए 'हॉन हाई टेक डे' इवेंट के दौरान पहना था। इस जैकेट पर हुआंग के असली हस्ताक्षर (ऑटोग्राफ) भी हैं, जिसे विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित किया गया है। फैशन जानकारों का मानना है कि हुआंग अक्सर जो टॉम फोर्ड की जैकेट्स पहनते हैं, उनकी असली कीमत 8.3 लाख रुपये ($10,000) तक होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें