टेक टिप्स : जैसा मूड वैसा वॉलपेपर लगाइए

बीबीसी
Wed, 16 Nov 2016 01:13 PM IST
now you can set wallpaper according your mood
फोटो : getty images

    मोबाइल फोन पर हर दिन नए नए वॉलपेपर लगाने का शौक हम सबको है। लेकिन अफसोस कि वॉलपेपर को स्मार्टफोन फीचर में शामिल नहीं किया जा सकता है। हर फोन में आपको अपना मनपसंद वॉलपेपर चुनने की सुविधा होती है और अच्छे वॉलपेपर बड़ी मुश्किल से मिल पाते हैं।

    अगर आप हमेशा ऐसे वेबसाइट की गैलरी ब्राउज करते हैं जहाँ बहुत बढ़िया तस्वीरें मिल जाती हैं जो वालपेपर बन सकते हैं तो आपका काम हो जाएगा। लेकिन आजकल के स्मार्टफोन के हाईडेफिनिशन क्वालिटी की तस्वीरें चाहिए। ऐसी तस्वीरें आजकल के बढ़िया स्क्रीन के लिए बहुत बढ़िया होंगी लेकिन उनको खोजना अक्सर मुश्किल होता है।

    इसी वजह से गूगल और एप्पल ने अपने-अपने स्मार्टफोन्स के लिए कई वॉलपेपर्स रिलीज किए हैं। ये काफी लोकप्रिय हैं। गूगल ने तो उसके लिए अब एक ऐप बना दिया है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    गूगल के हाल ही में लॉन्च हुए पिक्सल फोन में वॉलपेपर ऐप भी है

    टेक टिप्स : जैसा मूड वैसा वॉलपेपर लगाइए
    फोटो : getty images

    गूगल के हाल ही में लॉन्च हुए पिक्सल फोन में वॉलपेपर ऐप भी है। उसको इतना ज्यादा डाउनलोड किया गया कि गूगल ने अपने सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए इसे लॉन्च कर दिया। अब आप चाहें तो होम स्क्रीन के लिए वॉलपेपर सलेक्ट करें या फिर लॉक स्क्रीन के लिए। आप हर दिन नई तस्वीरें चुन सकते हैं। इसमें आपको पांच तरह के वॉलपेपर चुनने का विकल्प होता है। इसमें अर्थ, लैंडस्केप, सिटी स्पेस लाइफ या टेक्सचर में से किसी भी कैटेगरी की तस्वीर को चुना जा सकता है।

    मतलब अगर हफ्ते के सभी काम करने के दिन के लिए एक केटेगरी को चुन लें तो कई महीनों तक दो दिन लगातार एक जैसा वॉलपेपर नहीं देखने को मिलेगा। रोज नए वॉलपेपर आपके मोबाइल को नया लुक देते हैं। अगर आप हर दिन वॉलपेपर में बदलाव नहीं चाहते हैं तो सिर्फ एक तस्वीर चुन सकते हैं।

    हांलाकि वॉलपेपर ऐप में वो सारी सुविधा नहीं होती है जो आप गूगल पिक्सल फोन में पा सकते हैं। वॉलपेपर ऐप में कुछ खूबसूरत तस्वीरें मौजूद होती हैं। हर तस्वीर में उसकी डिटेल लिखी होती है। ऐसे ऐप बनाने वालों की कोशिश सिर्फ ये होती है कि जो भी उसे इस्तेमाल करे वो अपने मूड और पसंद के हिसाब से ये तस्वीरें चुन सके।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें