Apple Alert: IT सचिव ने कहा- Apple को भेजा गया नोटिस, CERT-In ने शुरू की जांच

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Nov 2023 05:04 PM IST
सार

एस कृष्णन ने आगे कहा कि इस संबंध में एपल को भी एक नोटिस भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एपल इस जांच में सीईआरटी-इन की मदद करेगा। CERT-In साइबर सिक्योरिटी संबंधी घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी करती है और यह इसके लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है।

विज्ञापन
Notice sent to Apple CERT In has started probe IT Secretary on hacking attempt
Apple alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    31 अक्तूबर को विपक्ष के कई नेताओं के फोन पर राज्य प्रायोजित साइबर अटैक के नोटिफिकेशन का मामला जंगल में आग की तरह फैल रहा है। सरकार और विपक्ष दोनों ओर से हुई बयानबाजी के बाद अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है। आईटी सचिव एस कृष्णन ने गुरुवार को कहा कि कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने हैकिंग के नोटिफिकेशन को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

    एस कृष्णन ने आगे कहा कि इस संबंध में एपल को भी एक नोटिस भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि एपल इस जांच में सीईआरटी-इन की मदद करेगा। CERT-In साइबर सिक्योरिटी संबंधी घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी करती है और यह इसके लिए राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है। इस मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एपल को एक नोटिस भी भेजा है जिसमें एपल से 'राज्य प्रायोजित हमले का सबूत' मांगा गया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि 31 अक्तूबर 2023 की सुबह प्रियंका चतुर्वेदी, शशि थरूर, महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा समेत विपक्ष के कई नेताओं के पास एपल की ओर से अलर्ट आया कि उनके फोन को हैक किया जा सकता है। तमाम नेताओं ने एक्स अकाउंट पर एपल की ओर से आए नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट किया और मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें:  Apple Alert: क्या है पूरा मामला, एपल ने क्या कहा, सिर्फ विपक्ष के नेताओं को ही क्यों मिला यह अलर्ट?

    इस नोटिफिकेशन को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमला बोला है और जासूसी का आरोप लगाया है। इस नोटिफिकेशन को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि जासूसी करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार चाहे तो उनका फोन ले सकते है और वे देने के लिए तैयार हैं।

    एपल की ओर से भेजे गए अलर्ट में क्या था?

    'अलर्ट: राज्य-प्रायोजित अटैकर्स आपके iPhone को निशाना बना सकते हैं। Apple का मानना है कि आपको राज्य-प्रायोजित अटैकर्स द्वारा निशाना बनाया जा रहा है जो आपके Apple ID से जुड़े iPhone को दूर से ही खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। आप कौन हैं या आप क्या करते हैं, इसके आधार पर ये हमलावर संभवतः आपको व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं। यदि आपकी डिवाइस या फोन के साथ किसी राज्य-प्रायोजित अटैकर ने छेड़छाड़ की है, तो वे आपके संवेदनशील डाटा, कैमरा और माइक्रोफोन को दूर से ही एक्सेस कर सकते हैं। कृपया इस चेतावनी को गंभीरता से लें।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें