Nokia ने पेश किया नया यूजर इंटरफेस, लेकिन नोकिया फोन पर नहीं होगा उपलब्ध, जानें क्या है बड़ा कारण
नोकिया ने हाल ही में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Nokia C32, Nokia C22, Nokia G22, Nokia C12 और Nokia C12 Pro शामिल हैं।

विस्तार
नोकिया ने इस साल की शुरुआत में ही अपने सबसे पॉपुलर लोगो को बदल दिया है। अब कंपनी ने अधिक मॉडर्न मिनिमलिस्टिक डिजाइन पेश किया है। साथ ही कंपनी भारत में एक के बाद एक शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च कर रही है। अब नोकिया ने Pure UI की घोषणा की है, जो इसके आगामी B2B और एंटरप्राइज उत्पादों के लिए एक नया यूजर इंटरफेस है। नए यूजर इंटरफेस को अलग और खास अपीयरेंस के साथ पहले से ज्यादा आसान इंटरफेस के साथ लाया गया है। हालांकि, विशेष रूप से एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाया गया प्योर यूआई नोकिया स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध नहीं होगा।
ब्रांड ने हाल ही में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Nokia C32, Nokia C22, Nokia G22, Nokia C12 और Nokia C12 Pro शामिल हैं। अब नए Pure UI यूजर इंटरफेस को B2B और एंटरप्राइज उत्पादों के लिए पेश किया गया है।
नया Nokia Pure UI एक नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है। हालांकि यह किसी भी नोकिया स्मार्टफोन पर इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, यह नोकिया द्वारा विकसित या आने वाले भविष्य में बनाए जाने वाले सभी सॉफ्टवेयर यूआई पर उपलब्ध होगा। ब्रांड का दावा है कि नया यूआई कंसिस्टेंट, वर्सेटाइल, फ्यूचर प्रूफ है। और इसमें एक क्लीन और मिनिमलिस्टिक एक्सपीरियंस मिलता है। इसका लेआउट और रिकमंडेशन की बात करें तो इसके साथ नोकिया प्योर टाइपफेस मिलता है, जिसका उपयोग पूरे यूआई में किया गया है। नए रूप इसका हाइलाइट है।
- WhatsApp में ऐसे करें टेक्स्ट एडिट, फोटो-वीडियो सब में करेगा काम
- WhatsApp Text Editing: अब व्हाट्सएप पर चैटिंग का मजा होगा दोगुना, जारी हुआ टेक्स्ट एडिटिंग फीचर, ऐसे करेगा काम
- World Backup Day 2023: विश्व बैकअप डे का इतिहास और कुछ एक्सटर्नल स्टोरेज ऑप्शन
- कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन वाला फोन, इसमें है 50MP कैमरा