Nikon अब लॉन्च नहीं करेगा DSLR कैमरा, यह है कंपनी की नई प्लानिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Jul 2022 01:04 PM IST
सार

Nikon अब अपना पूरा ध्यान मिररलेस कैमरे पर केंद्रित करने जा रही है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन के कैमरे से मिल रही टक्कर के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Nikon to Drop Out of DSLR Cameras AND Shift Focus to Mirrorless Segment
nikon mirrorless camera - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Nikon अब सिंगल लेंस रिफ्लेक्स (SLR) कैमरे के बिजनेस को बंद करने की प्लानिंदग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक Nikon अब अपना पूरा ध्यान मिररलेस कैमरे पर केंद्रित करने जा रही है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन के कैमरे से मिल रही टक्कर के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैनन के बाद Nikon दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी SLR कैमरा मैन्यूफैक्चरर है। साल 2021 में कंपनी ने 400,000 DSLR यूनिट की बिक्री की थी, बावजूद इसके कंपनी अब DSLR मार्केट से बाहर हो रही है।

    विज्ञापन

    Nikkei Asia की एक रिपोर्ट के मुताबिक Nikon ने DSLR मार्केट से बाहर जाने का फैसला लिया है। Nikon ने 2022 के बाद से अभी तक कोई SLR कैमरा लॉन्च नहीं किया है। कंपनी ने आखिरी एसएलआर प्रोडक्ट के तौर पर Nikon D6 को 2020 में लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने डिजिटल कैमरा को बनाना भी बंद कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली बार मिररलेस कैमरों के वैश्विक शिपमेंट ने क्रमशः 2.93 मिलियन और 2.37 मिलियन यूनिट्स के साथ एसएलआर कैमरों को पीछे छोड़ दिया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2017 में डीएसएलआर कैमरे की बिक्री 11.67 मिलियन थी, वह 2021 तक 5.34 मिलियन रह गई, जबकि इसी अवधि में मिररलेस कैमरे ने काफी ग्रोथ किया।

    पिछले साल Nikon ने अपने मिररलेस कैमरे Nikon Z9 को भारत में लॉन्च किया है जो कि SLR कैमरे के मुकाबले 10 गुना तेज है। खबर यह भी है कि Canon भी अगले कुछ सालों में SLR कैमरे का प्रोडक्शन बंद करने की तैयारी कर रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें