जियो फाइबर: रिलायंस ने लॉन्च किए नए पोस्टपेड प्लान, इंटरनेट बॉक्स के साथ इंस्टालेशन भी मुफ्त
रिलायंस जियो फाइबर अपने उपभोक्ताओं के लिए नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इनके साथ ही इंटरनेट बॉक्स, मुफ्त इंस्टालेशन और कुछ प्लान्स पर मुफ्त ओटीटी की सुविधा मिल रही है।

विस्तार
जियो फाइबर यूजर्स के लिए रिलायंस एक साथ कई नए पोस्टपेड प्लान लेकर आई है। ये प्लान 399 रुपये प्रतिमाह कीमत से शुरू होंगे। नए प्लान्स को लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने एलान किया है कि सभी नए यूजर्स को प्लान के साथ इंटरनेट बॉक्स यानी राउटर मुफ्त मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को कोई इंस्टॉलेशन फीस भी नहीं भरनी पड़ेगी।
कुल मिलाकर ग्राहकों को 1500 रुपये तक की बचत होगी। हालांकि, मुफ्त इंटरनेट बॉक्स और मुफ्त इंस्टॉलेशन का फायदा यूजर्स को तभी मिलेगा जब वे कम से कम छह महीने की वैलिडिटी का प्लान खरीदेंगे। ये सभी प्लान 17 जून से लागू होंगे। नए पोस्टपेड प्लान की एक खासियत यह होगी कि इसमें अपलोड और डाउनलोड स्पीड एक जैसी मिलेगी।
यूजर्स को 399 रुपये के प्लान में 30 एमबीपीएस (मेगाबाइट प्रति सेकंड), 699 रुपये के प्लान में 100 एमबीपीएस, 999 रुपये वाले प्लान में 150 एमबीपीएस और 1499 रुपये के प्लान में 300 एमबीपीएस की अपलोड और डाउनलोड स्पीड मिलेगी। इसके अलावा एक जीबीपीएस (गीगाबाइट प्रति सेकंड) तक के प्लान भी जियोफाइबर पर उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही रिलायंस जियो के 999 रुपये के पोस्टपेड जियोफाइबर कनेक्शन के साथ ग्राहकों को मुफ्त ओटीटी एप्स का फायदा भी मिलेगा। अमेजन प्राइम, डिजनी हॉटस्टार, सोनी लिव, जी-5, वूट सिलेक्ट, सन नेक्ट और होईचोई जैसे 14 पॉपुलर ओटीटी एप्स मिलेंगे। वहीं, 1499 रुपये वाले प्लान में नेट फ्लिक्स समेत सभी 15 ओटीटी एप्स शामिल होगें।
इन एप्स की मार्केट वैल्यू 999 रुपये है। ओटीटी एप्स बेहतरीन तरीके से चल सकें इसके लिए 1000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट लेकर कंपनी ग्राहकों को एक 4के सेट टॉप बॉक्स भी मुफ्त में देगी।