हाई-टेक गद्दा, जो खोल देगा बेवफा पार्टनर की सच्चाई

अपने पार्टनर के साथ धोखा करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसाया गद्दा बन गय है जो ये जांच लेगा कि आपका पार्टनर कहीं आपके साथ धोखेबाजी तो नहीं कर रहा।
स्पेन में ये गद्दा बनाया गया है। ये आई-टेक गद्दा भांप लेगा अगर कोई शक की गुंजाइश होती है। फोन ऐप के जरिए गद्दा अपने मालिक को ये बता देगा कि उसे इस्तेमाल किया जा रहा है या कितने लोग उस पर लेटे हैं।
इसका नाम 'स्मार्टरेस' रखा गया है और इसे गद्दा बनाने वाली स्पैनिश कंपनी डर्मेट ने बनाया है। ऐसा उन्होने तब किया जब रीसर्च में सामने आया कि पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा बेवफा लोग स्पेन के ही होते हैं।
मिरर.को.यूके में छपी खबर के मुताबिक इस गद्दे के सिस्टम में 24 अल्ट्रासॉनिक सेंसर लगे होते हैं जो गद्दे का 3डी मैप निकालते हैं। इससे ये पता चलता है कि गद्दे के किस हिस्से में ज्यादा दबाव पड़ हा है।
बाहर से साधारण, अंदर से कमाल

कंपनी के प्रवक्ता जोस एंटोनियो ने कहा कि ये एक ऐसी शुरुआत है जो पुरुषों और महिलाओं को काम के वक्त भी दिमागी शांति देगी, सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन के समय में भी। खासकर उन्हें जिन्हें अपने पार्टनर पर शक होता है।
बाहर से देखने पर ये साधारण गद्दे जैसा ही दिखता है औऱ बहुत आरामदायक है, लेकिन अंदर इसके बेहतरीन तकनीक लगी है।
जोस का मानना है कि ये गद्दा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बहुत चलेगा क्योंकि ये दुनिया का इकलौता ऐसा गद्दा है जो खासकर इसलिए बनाया गया है ताकि बेवफा पार्टनर को रंगे हाथओं पकड़ा जा सके।