माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का नया लोगो आया सामने, जल्द होगी लॉन्च की आधिकारिक घोषणा

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजालासंजीव कुमार झा
Mon, 04 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
New logo of Microsoft Edge browser comes out, official announcement may be soon
माइक्रोसॉफ्ट एज - फोटो : Twitter

    माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का नया लोगो सामने आया है। इस नए डिजाइन के लोगो की आधिकारिक घोषणा इस सप्ताह शुरू होने वाले माइक्रोसॉफ्ट डेवलपर्स कांफ्रेंस में किया जा सकता है। नए लोगो डिजाइन में इंटरनेट एक्स्प्लोरर और एज में इस्तेमाल होने वाला e का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इस नए लोगो की खासियत यह है कि इसे थ्री डी में डिजाइन किया गया है।

    इसमें फ्लूएंड डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ओसन वेव जैसे स्पाइरल थीम वाला डिजाइन भी शामिल किया गया है। इस नए लोगो के साथ नए एज ब्राउजर में कई नए फीचर्स भी देखे जा सकते हैं।

    विज्ञापन

    अगर, यूजरबेस की बात करें तो इस समय गूगल क्रोम के 68.91 फीसदी ग्लोबल यूजर्स हैं। जबकि, अन्य सभी इंटरनेट ब्राउजर्स की बात करें तो ग्लोबल यूजर्स के मुकाबले उनके यूजर्स बहुत कम हैं। मोजिला फायरफॉक्स के यूजर्स की बात करें तो इसके 9.25 फीसदी यूजर्स है। वहीं, एपल सफारी के 8.68 फीसदी यूजर्स हैं। एज ब्राउजर के मात्र 4.51 फीसदी यूजर्स हैं और 4.45 फीसदी यूजर्स इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मोजिला फायरफॉक्स के फाउंडर ने इस नए लोगो डिजाइन पर जानकारी देते हुए कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से गूगल की मोनोपोली खत्म होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें