GST Reforms: स्मार्टफोन सस्ता हुआ या महंगा; क्या LED TV, AC और फ्रीज के घटे दाम? जानिए टैक्स की नई दरें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 04 Sep 2025 11:42 AM IST
सार

New GST Rates On Electronics:

जीएसटी काउंसिल की 3 सितंबर की बैठक में इलेक्ट्रॉनिक सामान पर टैक्स कम करने का बड़ा फैसला लिया गया। आइए जानते हैं स्मार्टफोन, एसी, टीवी और मॉनिटर जैसे सामानों के दाम में कितना बदलाव आएगा।

विज्ञापन
new gst rates on smartphone electronics ac tv tax update gst council meeting
क्या GST रिफॉर्म से सस्ते हुए स्मार्टफोन? - फोटो : AI

    विस्तार

    गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) काउंसिल की 3 सितंबर को हुई बैठक में आम लोगों की जेब से जुड़ा अहम फैसला लिया गया। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर लगने वाले टैक्स को कम कर दिया है। अब कई उत्पादों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कोई राहत नहीं दी गई है।

    स्मार्टफोन्स पर अभी भी 18% टैक्स

    सरकार के ताजा फैसले के बाद भी स्मार्टफोन पर टैक्स 18% ही रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि मोबाइल फोन पहले से ही 18% स्लैब में आते हैं, और चूंकि निचला स्लैब केवल 5% है, इसलिए स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स को इस बार किसी बदलाव की उम्मीद नहीं थी। बावजूद इसके, उद्योग जगत ने मीटिंग के दूसरे दिन स्मार्टफोन टैक्स में कटौती की उम्मीद जताई थी।

    विज्ञापन

    किन उत्पादों पर कम हुआ जीएसटी?

    एयर कंडीशनर (AC):

    अब तक 28% GST लगता था, जो घटकर 18% हो गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टेलीविजन (TV):

    32 इंच से बड़े सभी LED और LCD टीवी पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। (32 इंच या उससे छोटे टीवी पर पहले से ही 18% टैक्स लागू है।)

    मॉनिटर्स और प्रोजेक्टर्स:

    कंप्यूटर मॉनिटर और प्रोजेक्टर अब 28% की बजाय 18% जीएसटी स्लैब में आ गए हैं।

    डिश वॉशिंग मशीन:

    किचन के इस उपकरण पर भी अब 28% की बजाय केवल 18% जीएसटी लगाया जाएगा।

    लिथियम आयन बैटरी:

    8507 कैटेगरी में आने वाले लिथियम आयन बैटरी पर पहले 28% जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर अब 18% कर दिया गया है।

    कितनी होगी बचत?

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी घटने के बाद एयर कंडीशनर की कीमत मॉडल के हिसाब से 1,500 रुपये से 2,500 रुपये तक कम हो सकती है। टीवी और मॉनिटर्स की कीमतों में भी राहत मिलेगी। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि टैक्स कटौती से इन इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की डिमांड बढ़ेगी और ज्यादा ग्राहक इन्हें खरीदने के लिए आकर्षित होंगे।

    स्मार्टफोन यूजर्स को राहत नहीं

    जहां एसी और टीवी जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम में राहत मिलने जा रही है, वहीं स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई फायदा नहीं होगा। अभी भी मोबाइल पर 18% जीएसटी ही देना होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें