सोशल मीडिया: युवाओं को 'बुरे कंटेंट' से दूर रखेगा इंस्टाग्राम, बार-बार एक तरह का कंटेंट देखा तो पूछेगा ब्रेक चाहिए क्या?

प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रांजुल श्रीवास्तव
Tue, 12 Oct 2021 12:57 PM IST
सार

कई यूजर्स एक ही कंटेंट को बार-बार देखते हैं। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। नया फीचर उन्हें इससे दूर रखेगा।

विज्ञापन
New feature in instagram would ask teenagers to maintain a safe distance from harmful content
इंस्टाग्राम

    विस्तार

    युवाओं को बुरे कंटेंट से दूर रखने के लिए इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया फीचर लेकर आ रहा है। यह नया फीचर युवाओं से बुरे कंटेंट से दूर रहने के बारे में तो पूछेगा ही, साथ ही उनसे इस प्लेटफार्म से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने के बारे में भी सवाल करेगा। हालांकि, इंस्टाग्राम में यह नया फीचर कब से आ रहा है, इसकी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।

    बुरे कंटेंट से बचने के लिए नया फीचर

    फेसबुक के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने बताया कि हम जल्द ही युवाओं की सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए नया फीचर लांच करेंगे। उन्होंने बताया कि हम अक्सर देखते हैं कि एक ही यूजर बार-बार एक ही कंटेंट को देख रहा है। इससे उसके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए नया फीचर ऐसे यूजर्स से इस कंटेंट से दूर रहने के लिए कहेगा, इसके अलावा इंस्टाग्राम से ब्रेक लेने के बारे में भी सवाल करेगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह फीचर कब लांच हो रहा है।

    विज्ञापन

    पूर्व कर्मचारी ने उठाए थे सवाल

    फेसबुक और इंस्टाग्राम में यह बड़ा बदलाव तब होने जा रहा है, जब हाल ही में संसद की सुनवाई के दौरान फेसबुक की पूर्व कर्मचारी फ्रांसिस हॉगन ने कई खुलासे किए थे। उन्होंने अमेरिकी संसद की समिति के सामने कहा था कि कंपनी मुनाफा कमाने के गंदा कंटेंट जानबूझ कर परोसती है, उन्हें यूजर्स की सुरक्षा का भी ध्यान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि इस तरह के कंटेंट से मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा था जानबूझ कर ऐसे कंटेंट परोसे जा रहे हैं जो बच्चों के लिए नुकसानदेह होते हैं। ये विभाजन को बढ़ावा देते हैं और लेाकतंत्र को खतरे में डालते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें