हार्ट अटैक की जानकारी पहले ही दे सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नई रिसर्च में दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Jul 2022 10:19 AM IST
सार

एक नई रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हृदय रोगों के बारे में पहले ही जानकारी दे सकता है और दिल के दौरे को भी टाल सकता है।

New AI Based Technique Can Detect Heart Conditions also stop Avert Heart Attacks
AI Can Detect Heart Conditions - फोटो : opg.optica.org

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा है। मेडिकल से लेकर शिक्षा तक में AI का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है और इंटरनेट की दुनिया में तो इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा हो रहा है। अब AI को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हृदय रोगों के बारे में पहले ही जानकारी दे सकता है और दिल के दौरे को भी टाल सकता है।

    शोधकर्ताओं ने एक नया एआई विकसित की है जो हृदय धमनियों में पट्टिका के क्षरण का पता लगा सकती है। तकनीक धमनी पट्टिका की निगरानी के लिए ऑप्टिकल सुसंगतता टोमोग्राफी (OCT) छवियों का उपयोग करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पट्टिका के विघटन (क्षरण) से ही दिल के दौरे पड़ते हैं और हृदय संबंधी गंभीर रोग होते है। OCT एक ऑप्टिकल इमेजिंग तकनीक है जिसका इस्तेमाल रक्त वाहिकाओं के भीतर हृदय की मांसपेशियों तक रक्त ले जाने वाली कोरोनरी धमनियों की 3D तस्वीरें बनाने के लिए किया जा सकता है।

    ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब पट्टिका क्षरण को खोजने के लिए OCT का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले भी इसका इस्तेमाल होते रहा है लेकिन पहली बार इसके साथ एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे परिणाम के सटीक आने की संभावना है। इस शोध का नेतृत्व करने वाले झाओ वांग चीन के इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।

    रिसर्च में लिखा है कि नई एआई तकनीक में दो प्राथमिक चरण हैं, जहां पहला एआई मॉडल यानी तंत्रिका नेटवर्क मूल छवि का विश्लेषण करता है और पट्टिका के क्षरण की जानकारी पहले देता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक एआई वाली नई तकनीक पट्टिका में क्षरण की जानकारी 80 फीसदी तक सटीक देती है और वॉल्व के खराब होने की जानकारी 73 फीसदी सटीक देता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें