नया प्लान: नेटफ्लिक्स के 299 रुपये वाले अपकमिंग पैक में क्या-क्या मिलेगा

विस्तार
भारत में प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) एक नए प्लान की टेस्टिंग कर रहा है जो कि मोबाइलप्लस (Mobile+) के नाम से जाना जाएगा। Netflix के इस मोबाइल प्लान की कीमत 299 रुपये होगी। इससे पहले पिछले साल भी कंपनी ने 199 रुपये का मोबाइल प्लान लॉन्च किया था तो अब सवाल यह है कि Netflix के इस 299 रुपये में आपको क्या मिलेगा? आइए जानते हैं....
Netflix के 299 रुपये वाले प्लान के फायदे
नेटफ्लिक्स का यह प्लान 199 रुपये वाले प्लान से काफी अलग है। 199 रुपये वाला प्लान केवल मोबाइल प्लान है लेकिन 299 रुपये वाला प्लान मोबाइलप्लस है यानी इसमें आपको मोबाइल पर तो एक्सेस मिलेगी है। मोबाइल के अलावा आप अपने कंप्यूटर, मैक और मैकबुक पर भी इसे एक्सेस कर सकेंगे।
इस प्लान में भी आपको हाई-डिफिनेशन यानी HD वीडियो (720 पिक्सल) देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि Netflix का Mobile प्लान सिर्फ एसडी यानी 480 पिक्सल वीडियो देखने का ही मौका देता है। नेटफ्लिक्स के एक बयान के मुताबिक किसी भी देश के मुकाबले भारत के यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म को अधिक इस्तेमाल करते हैं।
अमेजन प्राइम वीडियो से होगा मुकाबला
नेटफ्लिक्स के Mobile+ प्लान का मुकाबला अमेजन प्राइम वीडियो से होगा। इसी साल जनवरी में अमेजन प्राइम वीडियो ने 89 रुपये मासिक पर मोबइल एडिशन प्लान लॉन्च किया था, हालांकि यह प्लान सिर्फ एयरटेल के प्री-पेड ग्राहकों के लिए ही है और मोबाइल ओनली प्लान है।
नेटफ्लिक्स के नए 299 रुपये वाले प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। नेटफ्लिक्स ने इससे पहले पॉलैंड में इस प्लान को टेस्ट किया था। बता दें कि Disney+ Hotstar वीआईपी का सालाना सब्सक्रिप्शन 399 रुपये का है।
- मेड इन इंडिया: भारत में शुरू हुआ आईफोन 12 का प्रोडक्शन, एपल ने किया कंफर्म
- लचर कानून: साइबर अपराध के बड़े खतरे के बाद भी बहुत कम मामलों में हो रही है सजा, क्यों बच निकलते हैं अपराधी?
- बिटडिफेंडर ने भारत में लॉन्च किया नया क्लाउड आधारित एंडपॉइंट डिटेक्टशन सॉल्यूशन
- नई लॉन्चिंग: सैमसंग गैलेक्सी एम12 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 10999 रुपये