Nepal Bans Social Media: नेपाल में फेसबुक, यूट्यूब और X समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगा बैन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 04 Sep 2025 07:06 PM IST
सार

Nepal Bans Social Media:

नेपाल सरकार ने साइबर अपराध और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। फेसबुक, यूट्यूब और X (पूर्व ट्विटर) सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नेपाल टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी के जरिए तुरंत प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन
nepal bans social media meta x facebook youtube blocked
नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन घोषित - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    नेपाल सरकार ने देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकेल कसते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फेसबुक, यूट्यूब और X (पूर्व में ट्विटर) समेत कुल 26 सोशल मीडिया वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई उन कंपनियों पर की गई है, जिन्होंने सरकार के नियमों के तहत पंजीकरण नहीं कराया था।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नफरत फैलाने का आरोप

    सरकार का कहना है कि फर्जी आईडी से जुड़े यूजर्स इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल नफरत फैलाने, अफवाहें फैलाने और साइबर अपराधों के लिए कर रहे थे। इससे समाज में अशांति और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही थीं।

    विज्ञापन

    नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रवक्ता गजेन्द्र ठाकुर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि मंत्रालय ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को नेपाल में पंजीकरण कराने की समय-सीमा दी थी। हालांकि, कई कंपनियां इस नियम का पालन करने में नाकाम रहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नकेल

    उन्होंने आगे कहा, “आज दोपहर हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि नेपाल टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी को आदेश दिया जाए कि वह तुरंत प्रभाव से 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दे।”

    इस फैसले के बाद नेपाल में इंटरनेट यूजर्स फेसबुक, यूट्यूब और X जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा और समाज में शांति और सौहार्द कायम रहेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें