NDTV की पूर्व एंकर निधि राजदान हुईं साइबर फ्रॉड की शिकार, हावर्ड यूनिवर्सिटी के नाम पर हुआ धोखा

एनडीटीवी की पूर्व एंकर निधि राजदान के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है उनके साथ हावर्ड यूनिवर्सिटी के नाम पर साइबर फ्रॉड हुआ है। निधि राजदान के ट्वीट के मुताबिक हैकर्स ने उन्हें फिशिंग अटैक का शिकार बनाया है।
निधि राजदान ने ट्वीट करके लोगों से ई-मेल पिशिंग अटैक के बारे में सचेत करते हुए कहा है कि वह ई-मेल पिशिंग अटैक की शिकार हो गई हैं। उन्होंने दो नोट्स में ट्वीट करते हुए कहा है कि ई-मेल पर उन्हें हावर्ड यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर का जॉब ऑफर हुआ था जिसके बाद उन्होंने पिछले साल जून में एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने बकायदा अपने सोशल मीडिया हैंडल से हावर्ड यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर ज्वाइन करने की पुष्टि की थी। हावर्ड यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर उनकी ज्वाइनिंग सितंबर में होने वाली थी।
निधि ट्वीट में बताती हैं कि उनसे कहा गया कि महामारी के कारण क्लासेज नहीं हो रही हैं। जनवरी 2021 से उनकी क्लासेज लगेंगी लेकिन लंबे इंतजार के बाद जब उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क साधा तब जाकर पता चला कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है। हावर्ड से उन्हें कोई जॉब ऑफर ही नहीं हुआ था। निधि ने इस मामले को पुलिस में डाटा के साथ शिकायत की है।
- Jio ने दिया बड़ा झटका, चुपके से बंद कर दिए चार पॉपुलर प्री-पेड प्लान, पढ़ें पूरी डीटेल
- Vaio की भारतीय बाजार में वापसी, दो नए लैपटॉप हुए लॉन्च
- Cowin App: क्या है CO-WIN एप, कैसे करता है काम, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, सबकुछ जानें
- 4000mAh की बैटरी के साथ itel Vision 1 PRO स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 6,599 रुपये