ब्लॉगर्स एलायंस और नासकॉम कम्युनिटी की हुई साझेदारी, ब्लॉगर्स को मिलेगा नया मुकाम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 24 Oct 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
NASSCOM Community and Bloggers Alliance Sign MOU
NASSCOM - फोटो : amar ujala

    नासकॉम कम्युनिटी, टेक्नोलॉजी और नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने नासकॉम रिसर्च के तहत भारत में टेक कम्युनिटी का समर्थन करने के लिए ब्लॉगर्स एलायंस (ब्लॉगर्स की एक नेशनल एसोसिएशन) के साथ मिलकर काम करने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

    एमओयू का एक प्रमुख आकर्षण ये है कि ब्लॉगर एलायंस ने नासकॉम कम्युनिटी के साथ कंटेंट पार्टनर के तौर पर हाथ मिलाया है और इसमें नासकॉम कम्युनिटी प्रमुख तौर पर कम्युनिटी पार्टनर्स के तौर पर काम करेगी। एमओयू में तय किए गए सहयोग के अन्य क्षेत्रों में ट्रेनिंग वर्कशॉप्स, कंटेंट डेवलपमेंट (रिसर्च रिपोर्ट्स सहित), ज्वाइंट आयोजनों और प्रतियोगिताओं और ब्लॉगर्स को एक मान्यता प्रदान करने वाला प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 200 सेकेंड में किया 10,000 साल का काम, क्वांटम कंप्यूटिंग की सफलता पर गूगल का दावा

    इस मौके पर, अच्युता घोष, हेड-रिसर्च, नैसकॉम ने कहा कि “नैसकॉम कम्युनिटी नए विचार रखने वाले लीडर्स को पहचानने, संभावित व्यवसायों को जोड़ने और व्यक्तियों और संबंधित संगठन का एक नेटवर्क बनाने का एक प्लेटफॉर्म है जो टेक्नोलॉजी को लेकर बेहद जोश और गंभीरता से कार्यरत हैं। यह टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और मैनेजमेंट का मिश्रण है जो उभरते रुझानों और टेक्नोलॉजी के भविष्य पर गहराई से कंटेंट प्रदान करता है।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस नए गठबंधन के तहत ब्लॉगर्स एलायंस अपने स्तर पर नासकॉम कम्युनिटी को कंटेंट सपोर्ट की सुविधा प्रदान करेगी और बदले में नासकॉम कम्युनिटी अपने टेक्नोलॉजी कम्युनिटीज को ब्लॉगर्स अलायंस के आउटरीच का विस्तार करेगी। साथ ही नासकॉम कम्युनिटी ब्लॉगर्स एलायंस के सदस्यों द्वारा डेवलप किए जाने वाले कंटेंट का उपयोग करेगी। टेक-ब्लॉगर विशेष रूप से इस एसोसिएशन से लाभान्वित होंगे क्योंकि उनके काम को नासकॉम कम्युनिटी पर मान्यता दी जाएगी।”

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें