उपलब्धि: YouTube पर दो करोड़ सब्सक्राइबर्स वाले पहले नेता बने पीएम मोदी, एक महीने में 22 करोड़ व्यूज
पीएम मोदी के YouTube चैनल पर कुल 450 करोड़ व्यूज हैं। पिछले साल फरवरी में मोदी के चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या ने 1 करोड़ के आंकड़े को पार किया था।

विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। पीएम मोदी की लोकप्रियता को लेकर कोई संदेह नहीं है। इसका प्रमाण हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए चुनाव में देखने को मिला।
पीएम मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube पर भी देखने को मिल रहा है। नरेंद्र मोदी YouTube पर 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स पाने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए हैं।
YouTube पर सब्सक्राइबर्स और व्यूज के मामले में पीएम मोदी ने दुनिया के अपने तमाम प्रतिद्वंदी नेताओं को काफी पीछे छोड़ा है। पीएम मोदी के YouTube चैनल पर कुल 450 करोड़ व्यूज हैं। पिछले साल फरवरी में मोदी के चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या ने 1 करोड़ के आंकड़े को पार किया था।
- सावधान: एंड्रॉयड में आया यह खतरनाक मैलवेयर, फेसलॉक-फिंगरप्रिंट्स अपने आप हो रहे ब्लॉक
- Update: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, जल्द ही वेब से भी अपडेट कर सकेंगे स्टेटस
- Alert: ChatGPT करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, ई-मेल आईडी पर है हैकर्स की नजर
- Frauds Alert: WhatsApp के फीचर्स का गलत फायदा उठा रहे साइबर ठग, आपकी एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी