YouTube पर PM मोदी नंबर 1: सब्सक्राइबर्स एक करोड़ के पार, दुनिया के बड़े नेताओं को छोड़ा पीछे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Feb 2022 10:41 AM IST
सार

यूट्यूब के अलावा ट्विटर पर भी पीएम मोदी की लोकप्रियता कायम है। Twitter पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या फिलहाल 7.35 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। पीएम मोदी 2,430 लोगों को फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
Narendra modi channel YouTube subscription passes 1 crore highest among top world leaders
YouTube subscription - फोटो : youtube

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता डिजिटल दुनिया में काफी आगे है। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक से लेकर लिंकडिन तक पीएम मोदी के अकाउंट हैं। पीएम मोदी YouTube पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इसका अंदाजा आप उनके सब्सक्राइबर्स से लगा सकते हैं। यूट्यूब पर पीएम मोदी के सब्सक्राइबर की संख्या देश के किसी भी अन्य प्रमुख नेता के मुकाबले अधिक है। YouTube पर नरेंद्र मोदी चैनल के सब्सक्राइबर्स 10 मिलियन यानी एक करोड़ से अधिक हो गए हैं। नरेंद्र मोदी चैनल पर अभी तक 15,477 वीडियो अपलोड किए गए हैं।

    यूट्यूब पर टॉप ग्लोबल नेता के सब्सक्राइबर्स

    • नरेंद्र मोदी (भारत)- 1 करोड़
    • जायर बोल्सोनारो (ब्राजील)- 36 लाख
    • एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (मेक्सिको)- 30.7 लाख
    • जोको विडोडो (इंडोनेशिया)- 28.8 लाख
    • जो बाइडन (अमेरिका)- 7.03 लाख

    भारत में यूट्यूब पर विपक्षी नेता

    • राहुल गांधी: 5.25 लाख
    • शशि थरूर 4.39 लाख
    • असदुद्दीन ओवैसी 3.73 लाख
    • एमके स्टालिन 2.12 लाख
    • मनीष सिसोदिया 1.37 लाख ग्राह

    ट्विटर पर भी कायम है पीएम मोदी की लोकप्रियता

    नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता भी हैं। पिछले साल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट सस्पेंड होने के बाद पीएम मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले ग्लोबल नेता बने हैं।

    विज्ञापन

    Twitter पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या फिलहाल 7.35 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। पीएम मोदी 2,430 लोगों को फॉलो करते हैं। पीएम मोदी ने 2009 में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। उस दौरान वे गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज थे। ट्विटर ज्वाइन करने के महज एक साल के अंदर मोदी के फॉलोअर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें