ब्रह्मांड का रहस्य: क्या एलियन होते हैं? इस सवाल पर नासा वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रांजुल श्रीवास्तव
Sun, 12 Sep 2021 11:00 AM IST
सार

अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने इसका पता लगाने के लिए मंगल ग्रह पर पांच रोवर्स व चार लैंडर्स भेजे हैं। ये रोवर्स व लैंडर्स हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से लैस हैं, जो मंगल ग्रह का निरीक्षण कर रहे हैं।

Mysteries of the Universe Do Aliens Exist NASA scientist made shocking disclosure on this question
एलियन - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    क्या एलियन होते हैं? यह एक ऐसा सवाल है जो शायद ब्रह्मांड की उत्पत्ति के साथ ही पैदा हुआ है। जितना पुराना यह सवाल है उतनी ही पुरानी वैज्ञानिकों की खोजें, लेकिन आज तक इस सवाल का जवाब ढूंढे नहीं मिला है। हालांकि, वैज्ञानिकों को इस बात के संकेत जरूर मिले हैं कि धरती से परे अन्य ग्रहों पर भी जीवन है।

    लेकिन, वहां का जीवन कैसा है। लोग कैसे हैं। वे कैसे दिखते हैं। क्या खाते-पीते हैं। क्या यही एलियन होते हैं। ये सारी बातें अभी तक कल्पनाओं और अनुभवों पर ही आधारित है। बॉलीवुड या हॉलीवुड की फिल्मों में भी हमनें अभी तक जो एलियन देखे हैं, वे कल्पनाओं पर ही आधारित हैं। क्योंकि, हमारे वैज्ञानिक अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि क्या एलियन सच में होते हैं?

    नासा वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    नासा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें सवाल किया गया है कि क्या वाकई में एलियन होते हैं। इस सवाल के जवाब में नासा वैज्ञानिक डॉ. लिंडसे हेस कहती हैं कि यह वाकई में बहुत रोचक सवाल है। वैज्ञानिक भी लंबे समय से यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है। हालांकि, वह आगे कहती हैं कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने इसका पता लगाने के लिए मंगल ग्रह पर पांच रोवर्स व चार लैंडर्स भेजे हैं। ये रोवर्स व लैंडर्स हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से लैस हैं, जो मंगल ग्रह का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बावजूद हम सिर्फ मंगल के एक हिस्से का ही पता लगा पाए हैं। इसलिए हम नहीं कह सकते कि एलियन होते हैं या नहीं।

    अनंत है ब्रह्मांड

    अमेरिकन अंतरिक्ष यात्री व लेखक कार्ल सागन ने लिखा था कि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है, यह अनंत है। अगर इस ब्रह्मांड में सिर्फ हम हैं तो यह बर्बादी है। हालांकि, नासा वैज्ञानिक डॉ. लिंडसे वादा करती हैं कि हम इसका पता लगाकर रहेंगे कि धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है कि नहीं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें