MWC 2022: दुनिया का सबसे बड़ा टेक शो आज से, रूसी कंपनियों की एंट्री पर बैन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोनाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Feb 2022 09:38 AM IST
सार

MWC से रूसी कंपनियों को बाहर रखने का फैसला अमेरिका के रूस पर लगाए गए कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक MWC 2022 में करीब 60 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MWC 2022 begins Samsung launched galaxy book Russian Showcase Blocked and Companies Banned
mwc 2022 - फोटो : mwc

    विस्तार

    दुनिया के सबसे बड़े टेक शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2022) की आज यानी 28 फरवरी से स्पेन के बार्सिलोना में शुरुआत हो रही है जो कि तीन मार्च तक चलेगा।। 2020 के बाद यह पहला MWC है जिसका आयोजन पवेलियन में हो रहा है। पिछले दो साल से कोरोना की वजह से MWC का आयोजन वर्चुअल तौर पर ही हो रहा था। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद MWC 2022 में रूसी कंपनियों की एंट्री रोक दी गई है। MWC के आयोजकों ने कहा है कि इस इवेंट में किसी भी रूसी कंपनी का कोई स्टॉल नहीं होगा।

    MWC से रूसी कंपनियों को बाहर रखने का फैसला अमेरिका के रूस पर लगाए गए कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक MWC 2022 में करीब 60 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। आयोजकों के मुताबिक इस बार के इवेंट में 183 देशों के 1,800 से अधिक पार्टिसिपेंट्स हिस्सा लेंगे।

    विज्ञापन

    सैमसंग ने पहले दिन लॉन्च किए तीन लैपटॉप

    MWC 2022 इवेंट के पहले दिन सैमसंग ने एक साथ तीन लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनमें Galaxy Book 2 Pro, Galaxy Book 2 Pro 360 और Galaxy Book 2 360 शामिल हैं। इन तीनों के अलावा सैमसंग ने Galaxy Book 2 Business और Galaxy Book 2 जैसे अन्य दो लैपटॉप भी पेश किए हैं। इन सभी लैपटॉप को सैमसगं ने विंडोज 11 और इंटेल के प्रोसेसर के साथ पेश किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Book 2 360 की शुरुआती कीमत 899.99 डॉलर यानी करीब 67,600 रुपये है। वहीं Galaxy Book 2 Pro को 1,049.99 डॉलर यानी करीब 78,800 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Galaxy Book 2 Pro 360 की शुरुआती कीमत 1,249.99 डॉलर यानी करीब 93,900 रुपये है। सभी लैपटॉप की बिक्री 1 अप्रैल से होगी।

    Samsung Galaxy Book 2, Galaxy Book 2 360 और Galaxy Book 2 Pro की बिक्री सिल्वर और ग्रेफाइट कलर में होगी। भारतीय बाजार में इन लैपटॉप की कीमत और लॉन्चिंग के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें