Grok AI Controversy: मस्क की बढ़ी मुसीबत, अश्लील कंटेंट पर मलयेशिया ने भी कसा शिकंजा; अब कोर्ट में होगा फैसला
Malaysia Grok chatbot:
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और उनकी एआई कंपनी xAI के लिए अब दक्षिण-पूर्व एशिया से बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। मलयेशियाई अधिकारियों ने मंगलवार को मस्क की कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की है।

विस्तार
मलयेशिया और इंडोनेशिया हाल ही में दुनिया के वे पहले देश बने जिन्होंने ग्रोक की एक्सेस को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था। मलयेशियाई संचार और मल्टीमीडिया आयोग (MCMC) ने स्पष्ट किया है कि एक्स और एक्सएआई अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे। इसके लिए आयोग ने एक वकील नियुक्त कर दिया है और जल्द ही औपचारिक अदालती कार्यवाही शुरू की जाएगी।
क्या है विवाद की मुख्य वजह?
मलयेशियाई आयोग के अनुसार, ग्रोक के इमेजिन फीचर और इसके स्पाइसी मोड का इस्तेमाल महिलाओं और बच्चों की अश्लील, अपमानजनक और छेड़छाड़ की गई तस्वीरें बनाने के लिए किया जा रहा है। इन सामग्री को हटाने के लिए एक्स और एक्सएआई को आयोग ने नोटिस भी भेजी थी, लेकिन कंपनियों ने अंदेखी करते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मलयेशियाई संचार और मल्टीमीडिया आयोग ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी ऐसी आपत्तिजनक सामग्री बनाना मलयेशियाई कानून के खिलाफ है। ये कंपनियों को सुरक्षा प्रतिबद्धताओं को कमजोर करता है।
ये भी पढ़े:
Grok Controversy: एलन मस्क के Grok AI पर अब ब्रिटेन में भी गिरी गाज, भारत के बाद अब यूके ने शुरू की जांच दुनिया भर में घिरे एलन मस्क
सिर्फ म लयेशियाही नहीं, बल्कि इस समय ग्रोक पर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसके पहले इन देशों ने भी ग्रोक को लेकर मस्क पर कड़े एक्शन लिए हैं।
यूनाइटेड किंगडम (UK):
ब्रिटेन ने सोमवार को न्यूडिफिकेशन एप्स को अपराध घोषित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। वहां का मीडिया नियामक भी जांच कर रहा है कि क्या ग्रोक ने बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) साझा करने की अनुमति देकर कानून तोड़ा है।
भारत और यूरोपीय संघ:
भारत और ईयू ने भी एआई-जनरेटेड डीपफेक को लेकर कड़े सुरक्षा उपाय अपनाने की चेतावनी दी है।
भारी विरोध के बाद पिछले हफ्ते ग्रोक ने इमेज जेनरेशन को केवल पेड यूजर्स तक सीमित कर दिया था, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
मस्क की चुप्पी
इस पूरे विवाद और प्रतिबंधों पर एलन मस्क ने अब तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। वहीं, उनकी कंपनी xAI मीडिया के सवालों के जवाब में एक ऑटोमेटेड मैसेज भेज रही है, जिसमें लिखा है, पुरानी मीडिया झूठ बोलती है।
- Grok Controversy: ग्रोक पर IT मंत्रालय की सख्ती के बाद X ने मानी चूक, 600 अकाउंट्स किए डिलीट
- Grok AI: इंडोनेशिया बना ग्रोक एआई को बैन करने वाला पहला देश, अश्लील तस्वीरों और डीपफेक ने बढ़ाई मुसीबत
- AI Voice Cloning: न भाई न दोस्त, AI से चुराई आवाज और1 लाख रुपये साफ; जानें कैसे काम करता है ये आवाज का जाल
- Grok AI: क्या अब ग्रोक एआई से नहीं बनेंगी तस्वीरें? एलन मस्क ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?