साइबर चोरी: 23 साल के आकाश ने बनाई फर्जी होलीडे बुकिंग साइट, महिला को लगाया 90 हजार का चूना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Sep 2023 02:19 PM IST
सार

यदि आप भी होलीडे के लिए बुकिंग कर रहे हैं तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मुंबई पुलिस ने एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम आकाश वाधवानी है और वह घाटकोपर का रहने वाला है।

विज्ञापन
Mumbai man creates fake holiday booking website cheats woman of Rs 90000
Cyber Crime - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि आप भी होलीडे के लिए बुकिंग कर रहे हैं तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मुंबई पुलिस ने एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम आकाश वाधवानी है और वह घाटकोपर का रहने वाला है।

    आकाश फर्जी होलीडे वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहा था। आकाश की गिरफ्तारी जुहू के एक बड़े होटल से हुई है। वह आमतौर पर बड़े होटलों में ही रहता था और अभी तक उसने करीब 20 बार लोगों को होलीडे पैकेज के नाम पर चूना लगाया है।

    विज्ञापन

    पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक कंपनी में काम करने वाली महिला की शिकायत पर आकाश को गिरफ्तार किया है। आकाश ने महिला के साथ 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। महिला का कहना है कि उसने अपनी छुट्टियों के लिए तटीय शहर अलीबाग में एक विला बुक करने की कोशिश की थी। उसे 'vistarastays.com' नाम की एक वेबसाइट मिली जो इन स्थानों को बुक करने के लिए ऑफर कर रही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जब उन्होंने उस वेबसाइट पर बात की तो उन्होंने विला बुक करने के लिए 90,000 रुपये देने को कहा गया। महिला ने पैसे दे दिए लेकिन जब छुट्टियों पर जाने का समय आया तो वह वेबसाइट पर कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रही थी। दरअसल, वेबसाइट फर्जी थी। धोखाधड़ी का एहसास होने के बाद महिला ने पुलिस को जानकारी दी।

    मामले की जांच कर रहे उप-निरीक्षक राजेश गराड ने कहा कि उन्होंने आकाश वाधवानी को जुहू के एक बड़े होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आकाश ने लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाई और करीब 20 अलग-अलग लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया है। आकाश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें