LinkedIn Scam: रोमांस स्कैम में फंसी मुंबई की महिला डॉक्टर, ठगों ने लगाया 28 लाख का चूना
पीड़ित महिला मुंबई की हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। इस तरह के स्कैम को रोमांस स्कैम कहा जा रहा है। मुंबई के एक 53 वर्षीय डॉक्टर के साथ लिंकडिन पर आयरिश सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जन के तौर पर दिखाने वाले एक साइबर ठग ने 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

विस्तार
ऑनलाइन स्कैम भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग रोज तरह-तरह के स्कैम के शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ स्कैम करना बहुत ही आसान हो गया है। ताजा स्कैम का मामला भी सोशल मीडिया से ही जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक ठगों ने लिंकडिन पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर एक महिला के साथ ठगी की है। पीड़ित महिला मुंबई की हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। इस तरह के स्कैम को रोमांस स्कैम कहा जा रहा है। मुंबई के एक 53 वर्षीय डॉक्टर के साथ लिंकडिन पर आयरिश सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जन के तौर पर दिखाने वाले एक साइबर ठग ने 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
ंयह मामला पिछले साल जून का है। मुंबई की एक 58 साल की महिला डॉक्टर इस स्कैम की शिकार हुई हैं। महिला डॉक्टर सिंगल मदर हैं। उन्हें लिंकडिन पर एक शख्स ने मैसेज किया था जिसकी प्रोफाइल में आयरिश सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जन लिखा हुआ था। उसका नाम जोस फर्नांडिस उर्फ सैंटिनो था। प्रोफाइल के मुताबिक वह आयरलैंड में डॉक्टर था।
पिछले 11 महीने इन दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातें हुईं। इस दौरान सैंटिनो ने बताया कि वह सिंगल फादर है और उसका सात साल का एक लड़का है। इस बीच दोनों में भरोसा बढ़ता गया। इसी बीच एक दिन सैंटिनो ने बताया कि वह भारत आया हुआ है और दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे विदेशी करेंसी को लेकर रोक रखा है। उसने महिला डॉक्टर से बताया कि उसके पास 8 लाख रुपये की कीमत की विदेशी करेंसी है।
- Tech News: WhatsApp में आ रहा काम का फीचर, टेस्क्ट में बदल जाएंगे वॉयस मैसेज
- जरूरी बात: मरने के बाद गूगल और फेसबुक अकाउंट का क्या होता है, जानें डिजिटल वसीयत के बारे में
- CERT-In: हैकर्स के निशाने पर देश के करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- सबसे ऊपर दिखेंगे WhatsApp के मैसेज, करें यह सेटिंग