Courier Scam: मुंबई के डॉक्टर को ठगों ने लगाया 7.33 लाख का चूना, पुलिस बनकर अकाउंट किए खाली

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Mar 2024 02:53 PM IST
सार

अनपढ़ लोग सुरक्षित हैं और पढ़े-लिखे लोग हर दिन ठगों के जाल में फंस रहे हैं। अब मुंबई के डॉक्टर को ठगों ने अपना शिकार बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक 27 साल की डॉक्टर साइबर ठगों ने 7.33 लाख रुपये की ठगी की है।

विज्ञापन
Mumbai doctor duped of Rs 7.33 lakh by cyber fraudster posing as cop
Courier Scam - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    मैं बार-बार अपनी रिपोर्ट में यह कहता हूं कि आजकल पढ़े-लिखे लोग ही फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं। एक दौर वो भी था जब अनपढ़ लोगों ठगी के शिकार होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अनपढ़ लोग सुरक्षित हैं और पढ़े-लिखे लोग हर दिन ठगों के जाल में फंस रहे हैं। अब मुंबई के डॉक्टर को ठगों ने अपना शिकार बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक 27 साल की डॉक्टर साइबर ठगों ने 7.33 लाख रुपये की ठगी की है।

    रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर मुंबई निगर निकाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में अपनी सेवा देती हैं। उन्हें ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सेक्शन 419, 420, 465 और आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन

    पुलिस के मुताबिक पीड़ित केईएम अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवा देती हैं और उनका नाम डॉ. ब्लेसी एस्थर है। उन्हें 29 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को एक कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें